India News (इंडिया न्यूज), Vishvakarma Jayanti 2023 : हमारे देश में विश्वकर्मा भगवान को पहला इंजीनियर माना जाता है। इस खास दिन पर हर घर में लोग अपने मशीनों, औजारों और गाड़ियों की पूजा करते हैं। हर साल यह पर्व पूजा कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है। इस साल कल यानि 17 सितंबर 2023 को विश्वकर्मा पूजा मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग की मानें तो पूरे 50 साल बाद इस दिन दुर्लभ संयोग बन रहा। आइए जानते हैं पूजा के शुभ मुहूर्त क्या है।

विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त

विश्वकर्मा जयंती पर पूजा करने के लिए इस बार दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं:-

पूजा का मुहूर्त: 17 सितंबर 2023- सुबह 07:50 से दोपहर 12:26 बजे तक।
पूजा का दूसरा मुहूर्त: 17 सितंबर 2023- दोपहर 01:58 से दोपहर 03:30 बजे तक।

विश्वकर्मा पूजा पर शुभ योग

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो लगभग 50 साल बाद विश्वकर्मा पूजा पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। जिसके तहत;

  • सर्वार्थ सिद्धि योग : 17 सितंबर 2023 को सुबह 06:07 से सुबह 10:02 बजे तक।
  • द्विपुष्कर योग: 17 सितंबर 2023 को सुबह 10:02 से सुबह 11.08 बजे तक।
  • ब्रह्म योग :17 सितंबर 2023 को  प्रात:काल 04:13 से 18 सितंबर 2023, प्रात:काल 04:28 बजे तक।
  • अमृत सिद्धि योग: 17 सितंबर 2023 को सुबह 06:07 से सुबह 10:02 बजे तक।

ऐसी मान्यता है कि इस शुभ योग पर  हर मनोकामना पूरी होती है।

जाने वाले उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ मुहूर्त में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने के बाद आपको यह उपाय करना है;

  • फूल
  • कुमकुम,
  • नारियल हल्दी अर्पित करें
  • इसके अलावा जो लोग कुष्ठ रोग से जूझ रहे  हैं, उन्हें पेय पदार्थ और फल दान करना चाहिए।

ज्योतिष शास्त्र की माने तो आपने व्यापार में उन्नति के लिए और आपको आर्थिक लाभ के लिए विश्वकर्मा पूजा के दिन अपने कार्य स्थल पर मशीनों की पूजा करते समय ओम शक्तपे नमः मंत्र का जाप करें। इससे आपको बहुत फायदा होगा।

यह भी पढ़ें:-