India News (इंडिया न्यूज),Sunita williams open hairs: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से ली गई तस्वीरें तो हम सभी ने देखी हैं, लेकिन अब इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि 9 महीने बाद अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर सुरक्षित वापस लौट आए हैं। ये दोनों 18 मार्च को धरती पर वापस लौटे थे। अंतरिक्ष में रहने के दौरान इंटरनेट पर कई ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही थीं, जिनमें सुनीता विलियम्स के बाल हर बार खुले नजर आ रहे थे। सोचने वाली बात है कि आखिर अंतरिक्ष में महिलाएं अपने बाल खुले क्यों रखती हैं या उन्हें बांधती क्यों नहीं हैं? आज हम आपको इसी सवाल का जवाब बताने जा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है। जैसा की हम जानते हैं की द्रौपदी ने भी महाभारत में 13 साल अपने बाल नही बांधे थे और सुनीता विलियम्स ने 9 महीने तक अपने बाल खुले क्यों रखे।
द्रौपदी ने 13 साल तक क्यों नहीं बांधे बाल
युधिष्ठिर ने अपने भाइयों और उनकी पत्नी द्रौपदी को जुए में हार दिया था। पांडवों ने अपना सबकुछ खो दिया था। कौरवों की जीत के बाद दुर्योधन ने दुशासन को द्रौपदी को घसीटकर राजसभा में लाने का आदेश दिया। जुआ हारने के बाद दुशासन ने द्रौपदी के बाल खींचे थे, जिसके बाद द्रौपदी ने अपने बाल खुले रखे थे। दरअसल, उस समय द्रौपदी अपने मासिक धर्म चक्र में थीं और शास्त्रों के अनुसार, इस अवधि के दौरान महिलाओं को सात्विक भाव में रहना चाहिए। इस कारण द्रौपदी ने उस समय श्रृंगार नहीं किया था और अपने बाल खुले रखे थे।
- राजसभा में बालों से घसीटे जाने के बाद द्रौपदी ने कसम खाई थी कि जब तक दुशासन की छाती का खून उनके बालों पर नहीं लगेगा, तब तक उनके बाल खुले रहेंगे।
- लोककथाओं के अनुसार, द्रौपदी के अपमान का बदला लेने के लिए भीम ने दुशासन के खून से द्रौपदी के बाल धोए थे। द्रौपदी को निर्वस्त्र करने में असमर्थ दुर्योधन ने उसकी बाईं जांघ थपथपाई और उसे अपनी गोद में बैठने का आदेश दिया। इससे द्रौपदी क्रोधित हो गयी और उसने दुर्योधन को श्राप दे दिया कि उसकी जांघ टूटकर मरेगी।
सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में क्योंखुले रखे थे बाल?
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स धरती पर वापस लौट आई हैं, लेकिन एक सवाल सबके मन में है कि आखिर उन्होंने 9 महीने तक अपने बाल खुले क्यों रखे। आपको बता दें कि अंतरिक्ष में बालों को धरती की तरह इतना मैनेज नहीं करना पड़ता, जिसका कारण गुरुत्वाकर्षण बल है। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं। सामान्य जानकारी के अनुसार, अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण बल सूक्ष्म स्तर पर होता है, जिसे माइक्रोग्रैविटी कहते हैं। लेकिन फिर भी महिलाएं अपने बाल खुले रखती हैं क्योंकि-
- 1. गुरुत्वाकर्षण हर चीज को अपनी ओर खींचता है, लेकिन अंतरिक्ष में माइक्रोग्रैविटी के कारण बाल अंतरिक्ष में उड़ जाते हैं, जिसके कारण उन्हें बांधने की जरूरत नहीं पड़ती।
- इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अंतरिक्ष यात्री बिना धोए शैंपू और तौलिये का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बालों को प्राकृतिक रूप से बहने में आसानी होती है।
30 मार्च से बदल जाएगी किस्मत! करें तुलसी के ये अचूक उपाय, बरसेगा धन और खुशियों से भर जाएगा घर