India News (इंडिया न्यूज),Surya Grah: कुंडली में मौजूद 9 ग्रह समय-समय पर अलग-अलग राशियों और नक्षत्रों में प्रवेश करते हैं। इसका असर देश-दुनिया के साथ-साथ मानव जीवन पर भी पड़ता है। इस बार 16 सितंबर को ग्रहों के राजा सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। यहां सूर्य देव शनि को देख रहे हैं। इससे कुछ राशियों के लिए अशुभ समय की शुरुआत होगी, वहीं कई राशियों के लोगों की किस्मत चमकेगी। उनके दिन दुगुने हो जाएंगे। हर काम बनते चले जाएंगे। चलिए जानते है उन राशियों के बारे में जिनकी किस्मत बदलने वाली है। साथ ही तरक्की के द्वार खुलेंगे
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर काफी शुभ साबित हो सकता है। आपके रुके हुए काम अपने आप पूरे हो जाएंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां आएंगी। आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भर जाएगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय काफी फायदेमंद है। बड़े निवेश की प्लानिंग पूरी होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति दोनों मिलेगी। साथ ही इस दौरान कार या प्रॉपर्टी खरीदने के भी योग बन रहे हैं।
कर्क
शनि पर सूर्य की दृष्टि कर्क राशि पर अनुकूल प्रभाव डालेगी। इस दौरान आपको नौकरी, कामकाज और व्यापार में सफलता मिलेगी। कार्यभार बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं अगर आपके ऊपर कोई कर्ज है तो उसे आसानी से चुकाया जा सकता है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। साथ ही आप अपने आत्मविश्वास के बल पर बहुत कुछ हासिल कर पाएंगे। मेहनत की सराहना होगी। इस समय आर्थिक स्थिति पर नजर डालें तो इस दौरान आपको अच्छी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी।
Delhi Crime News: दोस्ती बनी जानलेवा! पूर्वी दिल्ली में महिला की बेरहमी से हत्या
मीन
शनि पर सूर्य की दृष्टि मीन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। इस दौरान आपको समय-समय पर अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। आपको अपार सफलता मिलेगी। आपका मन प्रसन्न और संतुष्ट रहने वाला है। आप अपने करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। निवेश में आपको लाभ मिलेगा, जो लोग विदेश जाने की तैयारी कर रहे थे। उन्हें सफलता मिल सकती है।