India News (इंडिया न्यूज), Surya ke Upay: सूर्य को शास्त्र में एक महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने पर जातक को जीवन में धन की प्राप्ति होती है। वहीं हिंदू धर्म में प्रतिदिन सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य देने का भी विधान है। इससे जीवन में कई लाभ देखने को मिलते हैं।

सूर्य की स्थिति कमजोर होने पर होता है नुकसान

दरअसल, माना जाता है कि कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होने पर व्यक्ति की इच्छा शक्ति भी कमजोर होने लगती है। इतना ही नहीं, व्यक्ति को हर कार्य में असफलता का सामना करना पड़ता है। वहीं, अगर कई प्रयासों के बाद भी आपका काम पूरा नहीं हो रहा है तो यह भी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होने का संकेत हो सकता है।

शुभ या अशुभ क्यों आते है गाय की आंखों में आंसू? देते है इस बात का संकेत

परेशानियां बढ़ सकती हैं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है। उसमें आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। जिसकी वजह से वह व्यक्ति दूसरों की सलाह के बिना कोई भी काम नहीं कर पाता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी व्यक्ति को घर कर जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र में यह भी माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, उसके पिता से रिश्ते खराब होने लगते हैं। साथ ही व्यक्ति को पितृ दोष का भी सामना करना पड़ सकता है।

ये उपाय कर सकते हैं

बता दें कि, कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि करें। इसके बाद सूर्य देव को जल चढ़ाते हुए उसमें लाल फूल डालें और अर्घ्य दें। इस दौरान मन ही मन ‘ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करते रहें। हो सके तो इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। ऐसा करने से आपको स्थिति में लाभ देखने को मिलेगा।

बुरी नज़र लगने पर इंसान पर दीखते हैं 4 लक्षण, आखिरी वाला सबसे खतरनाक!