होम / Gyanganj Himalaya: हिमालय की इस रहस्यमयी जगह पर इंसानों की एंट्री है बैन, सैटेलाइट की पहुंच भी नहीं है मुमकिन

Gyanganj Himalaya: हिमालय की इस रहस्यमयी जगह पर इंसानों की एंट्री है बैन, सैटेलाइट की पहुंच भी नहीं है मुमकिन

Simran Singh • LAST UPDATED : August 2, 2023, 1:55 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Gyanganj Himalaya, दिल्लीहमारे जीवन का सिर्फ एक ही अटल सत्य है और वो है मृत्यु हम सभी मानते हैं कि जिसने जन्मफ लिया है उसकी मौत निश्चित है। यहां कोई भी अमर नहीं है लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसी जगह है जहां किसी की मृत्यु नहीं होती। कहा जाता है यहां रहने वाले हर व्यसक्ति का भाग्य पहले से ही तय होता है और यहां रहने वाला हर कोई अमर है। हम बात कर रहे हैं ज्ञानगंज मठ की। यह जगह रहस्यों से भरी है। हिमालय की वादियों में एक ऐसा ही रहस्य् यहां भी छिपा हुआ है, जिसका आज तक कोई भी पता नहीं लगा पाया। ज्ञानगंज मठ हिमालय में एक बहुत‍ छोटी जगह है जिसे शांग्रीला और शंभाला के नाम से जाना जाता है। यह एक रहस्योमयी जगह है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

हिमालय में बसे ज्ञानगंज को एक प्राचीन भारतीय और तिब्बआत की कहानी के रूप में जाना जाता है। यह एक शहर की कहानी है, जो आज तक दुनिया से छिपी हुई है। आपको बता दें कि तिब्तीहा लोगों के बीच यह काफी मशहूर है। कहा जाता है कि ऋषि मुनि यहां तपस्याो में लीन रहते हैं। बता दें कि रामायण और महाभारत में भी इसका जिक्र देखने को मिलता है। साथ ही हिन्दू ग्रंथों में इसे सिदाश्रम कहा गया है। यानि एक ऐसा आश्रम जहाँ सब कुछ सिध्द हो सकता है।

वहीं इस जगह को लेकर बौद्ध धर्म के लोग मानते हैं कि भगवान बुद्ध ने यहां कालचक्र का ज्ञान हासिल किया था। आध्यातत्मिक शक्ति के इस केंद्र में बौद्ध धर्म के लोग अक्सर जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सच पूछो तो आज तक यहां जाने का रास्ताो नहीं मिला। इतना ही नहीं सैटेलाइट में भी यह जगह ढूंढे नहीं मिलती।

माना जाता है ज्ञानगंज मठ में रहने वाले ऋषि योग विद्या में पारंगत होते हैं। इसलिए ये आसानी से अपनी भावनाओं को नियंत्रित कर लेते हैं। जबकि एक आम इंसान ऐसा नहीं कर सकता। इंसान का किसी चीज पर बस नहीं है जबकि यहां रहने वाले ऋषि मुनि मौत को भी हरा देते हैं और अमर रहते हैं। इसी वजह से इस जगह को अमरत्व को दान देने वाला भी कहा जाता है।

 

ये भी पढे़: इमरान खान करने वाले है सिल्वर स्क्रीन पर वापसी, फैंस से किया स्टार ने प्रॉमिस

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Babil Khan ने मिस्ट्री गर्ल के साथ शेयर की तस्वीर, इस वजह से फैंस को हुई चिंता – Indianews
PM Modi Nomination: शुभ समय का संकेत, जानें क्यों पीएम मोदी सुबह 11:40 बजे के आसपास करेंगे नामांकन दाखिल-Indianews
Ankita Lokhande मुंबई के मौसम से हुई हैरान, देखें खूबसूरत वीडियो – Indianews
PM Modi Nomination: मां गंगा ने मुझे गोद लिया है…, वाराणसी से नामांकन दाखिल करने से पहले बोले पीएम मोदी-Indianews
Narendra Modi Nomination LIVE Updates: आज वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, क्रूज से नमो घाट पहुंचे प्रधानमंत्री-Indianews
Salman Khan फायरिंग मामले में आया नया मोड़, मुंबई पुलिस ने इस गिरोह के एक और सदस्य को किया गिरफ्तार – Indianews
GV Prakash Kumar ने पत्नी Saindhavi से तोड़ा रिश्ता, इस वजह से नहीं रहना चाहते साथ – Indianews
ADVERTISEMENT