India News (इंडिया न्यूज), Today Rashifal, 02 Feburary 2025: रविवार का दिन ग्रहों की चाल के अनुसार कई राशियों के जीवन में खुशियां और नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। हर राशि के जातकों के लिए यह दिन कुछ विशेष होगा। आइए जानते हैं आज का यानी रविवार का राशिफल:
जानें 12 राशियों का आज का राशिफल:-
मेष राशि (Mesh Rashi)
- मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन सामान्य रहेगा। किसी काम में नीति और नियमों का पूरा ध्यान देना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती का खुलासा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बॉस काम का दबाव डाल सकते हैं, लेकिन आप मित्रों की मदद के लिए आगे आएंगे। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचें।
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
- वृषभ राशि वालों के लिए कल का दिन आकस्मिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। गले से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई मिलने आ सकता है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कुछ नए विरोधी उभर सकते हैं। घर में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
- मिथुन राशि के जातकों के लिए कल का दिन आय में वृद्धि लेकर आएगा। आप किसी नई नौकरी को ज्वाइन कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आलस्य को त्यागकर आप नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। माता-पिता आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
कर्क राशि (Kark Rashi)
- कर्क राशि वालों के लिए कल का दिन ऊर्जावान रहेगा। किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है। किसी निर्णय से पहले वरिष्ठ सदस्यों से राय लें। विद्यार्थियों के लिए यह समय नए कोर्स की तैयारी के लिए अनुकूल है। जीवनसाथी से कोई बात छिपाने से बचें, अन्यथा यह विवाद का कारण बन सकती है।
सिंह राशि (Singh Rashi)
- सिंह राशि के जातकों के लिए कल का दिन सकारात्मक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं को शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Rashi)
- कन्या राशि वालों के लिए कल का दिन चुनौतियों भरा रहेगा। व्यापार में दिन अनुकूल रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। पार्टनरशिप में सावधानी बरतें, धोखा हो सकता है। कानूनी मामलों से बचाव जरूरी है।
तुला राशि (Tula Rashi)
- तुला राशि के जातकों के लिए कल का दिन पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में अनुकूल रहेगा। करियर में उन्नति होगी। अत्यधिक तले-भुने भोजन से बचें। पड़ोस में किसी विवाद की स्थिति बने तो उसमें न उलझें। पिता की किसी बात से मन व्यथित हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
- वृश्चिक राशि के लिए कल का दिन करियर के लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। व्यापारियों को ध्यानपूर्वक काम करना होगा। मेहनत का फल मिलेगा। यात्रा के दौरान सतर्क रहें, चोरी का खतरा हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
- धनु राशि के जातकों के लिए कल का दिन आय में वृद्धि लेकर आएगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करें। सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं।
मकर राशि (Makar Rashi)
- मकर राशि वालों के लिए कल का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी खरीदते समय जांच-पड़ताल जरूर करें। खानपान में संतुलन रखें। अविवाहितों के लिए नए रिश्ते की संभावना है।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
- कुंभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने काम समय पर पूरे करने की कोशिश करेंगे। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। कारोबार में नए बदलाव फायदेमंद साबित होंगे।
मीन राशि (Meen Rashi)
- मीन राशि के जातकों के लिए कल का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। व्यापार में नुकसान की संभावना है। नई नौकरी का ऑफर सोच-समझकर स्वीकार करें। धन को लेकर योजना बनाकर चलें।
रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए नए अवसर और खुशियां लेकर आएगा, तो कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। अपनी राशि के अनुसार भविष्य की तैयारी करें और सकारात्मक रहें।