होम / today's Horoscope:आज का दिन तुला, वृश्चिक और कन्या राशिवालों के लिए है खास,जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा?

today's Horoscope:आज का दिन तुला, वृश्चिक और कन्या राशिवालों के लिए है खास,जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा?

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : March 25, 2023, 4:37 am IST

इंडिया न्यूज: (today’s Horoscope) आज का दिन कन्या राशि वालो के लिए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों में काफी सफलता भरी रहेगी। वही मकर राशि वालों को मांसपेशियों के खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है, तुला राशि के लोगों को बिजनेस में अच्छा अवसर मिल सकता है। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को सम्मान व तरक्की मिलने का योग बन रहा है। साथ में जानिए क्या है इन राशि के लोगों के जीवन में आज खास।

मेष 

अपने कार्यों को करने का लिया गया संकल्प पूरा करने में सक्षम होंगे। किसी संबंधी अथवा मित्र के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होगी तथा संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। सोच विचार में भी समय लगाने से उपलब्धियां आपके हाथ से निकल सकती हैं। व्यवसायिक कार्यप्रणाली बेहतर होगी। नई योजनाओं पर भी कार्य शुरू होगा। आज किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। बदलते वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है।

वृष

परिवार जनों के साथ सुकून भरा समय व्यतीत होगा। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
कभी-कभी आपका आत्म केंद्रित हो जाना तथा सिर्फ अपने बारे में सोचना नजदीकी संबंधियों के साथ कटुता ला सकता है। अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है। पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में अधिकारियों से अच्छे संबंध रखें। प्रेम संबंधों में समय व्यतीत करना आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है।

मिथुन 

 ्अचानक ही किसी नजदीकी मित्र या संबंधी से मुलाकात तनाव भरे माहौल से सुकून देगा। और आप अपनी थकान भूल जाएंगे।गुस्से और जल्दबाजी की वजह से बना बनाया काम बिगड़ जाएगा इसलिए धैर्य रखना बहुत जरूरी है। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।  व्यवसाय और नौकरी संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण फैसला खुद ही लें। सीनियर्स के साथ संबंध बनाए रखें। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी तालमेल के अभाव की वजह से घर में कुछ तनाव की स्थिति रह सकती है। पेट से संबंधित समस्या रहेगी। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें।

कर्क

व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। कई तरह की गतिविधियों में आपका प्रभाव रहेगा। परंतु कुछ लोग आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं, इस समय की गई किसी भी यात्रा के सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। ऑफिस में अपने कार्यों को समय पर निपटा ले, घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।

सिंह 

भाइयों के साथ चल रहा कोई विवाद आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयास करें। इससे आपसे प्रेम प्यार बना रहेगा।
व्यवसायिक गतिविधियों अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। स्टाफ और कर्मचारियों की लापरवाही से परेशानियां आ सकती हैं। रूपए-पैसे संबंधी नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। परंतु इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द जैसी समस्या रहेगी।

कन्या

लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों में काफी हद तक सफलता मिलेगी। परंतु कुछ लोग आप के प्रति विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न कर सकते हैं, ज्यादा संवेदनशील होना भी उचित नहीं है। अपरिचित लोगों पर भरोसा करना आपके लिए मुसीबत बनेगा। पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। दीर्घकालीन लाभ की किसी योजना पर काम शुरू होगा।

तुला

किसी कार्य के लिए किए गए अथक प्रयासों के आज शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। कभी-कभी किसी एक ही मुद्दे पर ज्यादा सोच-विचार करने से अन्य उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपना आपा खोना ठीक नहीं है। धैर्य बनाकर रखें। व्यवसायिक गतिविधियां शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो जाएंगी। अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन बखूबी करेंगे।

वृश्चिक

आज कुछ नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आएंगी तथा अत्यधिक कार्यभार भी रहेगा, इसलिए आराम और मौज मस्ती पर ध्यान ना देकर काम पर अपना ध्यान एकाग्र करें। अधिक सोच-विचार करने में समय व्यतीत ना करें। नहीं तो कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। साथ ही बाहरी व्यक्तियों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को प्राथमिकता दें।

धनु

दिनचर्या में कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों के लिए भी जरूर निकालें, इससे आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा।  विद्यार्थी वर्ग को अपने करियर संबंधी को लेकर किसी के मार्गदर्शन की आवश्यकता है अतः किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। व्यवसायिक तरक्की में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का विशेष सहयोग रहेगा। आय के स्त्रोतों में भी इजाफा होगा। परंतु पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखना अति आवश्यक है

मकर 

अध्ययनरत युवाओं के लिए समय सफलता दायक है। ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा मे जरूर शामिल होना चाहिए। कहीं भी वाद-विवाद से ऐसी स्थिति में ना पड़े। बिजनेस में कुछ व्यवधान बने रहेंगे। परंतु साथ ही विस्तार संबंधी कोई कार्य हो सकता है। जिसके परिणाम भी अनुकूल ही होंगे। संतान के करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ ना करें।

कुंभ

विद्यार्थी अपने नए सत्र को लेकर उत्साहित रहेंगे। लापरवाही में कोई भी निर्णय लेना नुकसानदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किसी अनुचित कार्य का सहारा ना लें। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में पारदर्शिता बनाकर रखें। इस समय काम की क्वांटिटी के साथ-साथ उसकी क्वालिटी पर भी ध्यान दें। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई समाचार मिलेगा।

मीन 

परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, जो कि सकारात्मक परिणाम देंगे। पिछले कुछ समय से चल रहे गिले-शिकवे को दूर करने का अनुकूल समय है।  किसी प्रिय मित्र से संबंधित अप्रिय सूचना मिलने से मन व्यथित रहेगा। धैर्य और संयम रखें। नई शुरुआत के लिए समय अच्छा है। लेकिन रुपए-पैसे के मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें।
किसी विपरीत लिंगी मित्र के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और प्रगाढ़ता आएगी। किसी भी मशीनरी आदि का प्रयोग करने अथवा वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरते।

ये भी पढ़े:- आज मेष, कन्या, वृश्चिक राशि वालों को हो सकता है नुकसान जानें आज का राशिफल

लेटेस्ट खबरें