India News (इंडिया न्यूज), Bhai Dooj 2024: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्यौहार मनाया जाता है। इस त्यौहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस साल भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भैया दूज 3 नवंबर 2024, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। ऐसा करने से भाई और बहन दोनों के जीवन में सुख और समृद्धि आती है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन यमुना ने अपने भाई यम को आतिथ्य सत्कार के साथ भोजन कराया था। तब यमराज ने वरदान दिया था कि जो भी इस दिन यमुना में स्नान करके यम का पूजन करेगा, उसे मृत्यु के बाद यमलोक नहीं जाना पड़ेगा। यमुना को सूर्य की पुत्री माना जाता है। इसलिए इस दिन यमुना में स्नान करके यमुना और यमराज की पूजा करने का महत्व है। अब सवाल यह है कि साल 2024 में भैया दूज का शुभ मुहूर्त क्या है? भाई को किस समय तिलक लगाना चाहिए?

भाई दूज 2024 का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भाई-बहन के बीच प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज 3 नवंबर रविवार को मनाया जा रहा है। द्वितीया तिथि शनिवार को रात 8:22 बजे से शुरू हो रही है, जबकि द्वितीया तिथि रविवार को रात 11:06 बजे समाप्त होगी।

भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

भाई दूज का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार भाई को तिलक लगाने का समय सुबह 6:45 से 11:38 बजे तक रहेगा। इस सौभाग्य योग में भाई को तिलक लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। इसके बाद गुलिक काल में सुबह 2:52 से 4:05 बजे तक भाई को तिलक लगाकर पूजा कर सकते हैं।

आखिर कब है भाई दूज 3 या 4? तिलक करने का कितना मिलेगा समय, जानें पूजा विधी और मुहूर्त

ऐसे करें पूजा

परंपरा के अनुसार अपने घर के आंगन में गाय के गोबर से यमुना, यम और यमीन की आकृति बनाएं। फिर पूजा के लिए आवश्यक सामग्री जैसे दीपक, धूपबत्ती, कुमकुम, रोली, फूल, नारियल, फल और पूजा की थाली तैयार करें। इसके बाद बहनों को अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करते हुए ‘गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा यमुना नीर भे मेरे भाई की आयु बढ़े’ मंत्र का जाप करना चाहिए। फिर भाई को तिलक लगाएं।

इन 5 राशियों गजकेसरी राजयोग से होने वाला है बड़ा लाभ, ऐसी बरसेगी कृपा की अपार धन से हो जाएंगे मालामाल, जाने आज का राशिफल