India News (इंडिया न्यूज़), Aaj ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। आज आपको व्यापार में उन्नति होगी, सावधानी से वाहन चलाएं। पं. कौस्तुभ मिश्र से जानिए आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशिफल

आज पारिवारिक कलह के संकेत हैं। घरेलू मामलों को शांति से निपटाएं। बात को बाहर न निकालें। संतान पक्ष ठीक है, व्यापार भी ठीक चल रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशिफल

आज साहस रंग लाएगा लेकिन अभी बहुत अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। भविष्य में मिलेंगे। नाक, कान और गले में तकलीफ हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम है, संतान पक्ष अच्छी स्थिति में है, व्यापार ठीक है। सूर्य को जल देते रहें।

मिथुन राशिफल

आज धन हानि के संकेत हैं। इसलिए अभी भूमि, भवन और वाहन खरीदना बंद कर दें। अभी कहीं भी निवेश करना बंद कर दें। और अपनी जुबान पर काबू रखें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। संतान पक्ष ठीक है, व्यापार ठीक है। काली जी की पूजा करते रहें।

वैगनर सैनिकों की वेनेजुएला में तैनाती, वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने लगाया रूस पर गंभीर आरोप

कर्क राशिफल

आज सुस्ती महसूस करेंगे यानी ऊर्जा का स्तर कम होगा। संतान पक्ष अच्छा रहेगा, व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशिफल

आज चिंताजनक सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। सिर दर्द, आंख दर्द बना रहेगा। साझेदारी में उदासीनता रहेगी। बाकी प्रेम, संतान और व्‍यापार ठीक चल रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्या राशिफल

आज आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। पैसा अटकेगा। यात्राएं मजेदार नहीं रहेंगी और मनचाही खबर नहीं मिलेगी। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा डिस्‍टर्ब रहेगा। व्‍यापार ठीक चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

तुला राशिफल

आज कोर्ट-कचहरी में उदासीन परिणाम मिलेंगे। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। व्‍यापार ठीक चलता रहेगा। अभी कोई नया व्‍यापार शुरू न करें। सीने में दर्द हो सकता है। प्रेम, संतान ठीक है। शनिदेव की पूजा करते रहें।

वृश्चिक राशिफल

आज भाग्‍य पर भरोसा न करें। यात्रा करने से बचें। अपमान का भय रहेगा। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार ठीक चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

Petrol-Diesel Prices: रविवार को महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! चेक करें कच्चे तेल की कीमत

धनु राशिफल

आज चोरों के चंगुल में फंस सकते हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है, प्रेम, संतान अच्‍छी है, व्‍यापार अच्‍छा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर राशिफल

आज जीवनसाथी और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जिनकी शादी तय हो चुकी है, उनमें कुछ दिक्कत आ सकती है। प्रेमियों के लिए अच्छा समय नहीं है। व्यापार मध्यम, नौकरी मध्यम। सूर्य को जल देते रहें।

कुंभ राशिफल

आज शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कामकाज में कई तरह की बाधाएं आएंगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान ठीक, व्यापार ठीक। तांबे की वस्तु का दान करें।

मीन राशिफल

आज संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में झगड़े से बचें। अभी कोई नया लेखन या पठन शुरू न करें। एक-दो दिन रुक जाएं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार ठीक रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करें, शुभ रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल से हार के भी जीत गए रणवीर शौरी! बिग बॉस से चार्ज किए थे इतने पैसे