होम / Aaj ka Rashifal: मेष, वृषभ और कन्या राशि की आज बढ़ सकती है परेशानी, इन उपायों का करें पालन

Aaj ka Rashifal: मेष, वृषभ और कन्या राशि की आज बढ़ सकती है परेशानी, इन उपायों का करें पालन

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 21, 2024, 7:49 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Aaj ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। आज आपको व्यापार में उन्नति होगी, सावधानी से वाहन चलाएं। पं. कौस्तुभ मिश्र से जानिए आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशिफल

आज लाभकारी समय बन रहा है। यात्रा का योग बनेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यों में आ रही रुकावटें खत्म होंगी। प्रेम संतान का साथ मिलेगा। व्यापार भी बहुत अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य में भी लाभ होगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

वृषभ राशिफल

आज सावधान रहें। समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। भगवान विष्णु को पीली वस्तु अर्पित करें। शुभ रहेगा।

कर्क राशिफल

आज शुभता बढ़ेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेमियों से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम संतान ठीक है, व्यापार अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

Shehnaaz Gill के साथ डेटिंग अफवाहों पर सामने आया Raghav Juyal का रिएक्शन, कही ये बात

मिथुन राशिफल

आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे और आप थोड़ी रुकावटों के साथ आगे बढ़ेंगे। पीली वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशिफल

आज भावुक रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय अभी टाल दें। प्रेम में तकरार से बचें। बच्चों के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। बाकी स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम है। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। व्यापार ठीक चलता रहेगा। सूर्य को जल दें।

कन्या राशिफल

आज पारिवारिक कलह के संकेत हैं। कुछ घरेलू मामलों को शांति से निपटाएं। घरेलू सुख में बाधा आएगी। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम संतान अच्छी है, व्यापार अच्छा है। शनिदेव की पूजा करते रहें।

तुला राशिफल

आज किए गए प्रयास सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक दिख रहा है। व्यापार की स्थिति मजबूत दिख रही है, प्रेम संतान मध्यम दिख रही है। नीली वस्तु पास रखें।

आज डब्ल्यूएचसी के 46वें सत्र का उद्घाटन करेंगे PM Modi, यूनेस्को के महानिदेशक होंगे शामिल

वृश्चिक राशिफल

आज आर्थिक उन्नति होगी। प्रेम संतान साथ रहेगी। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। अभी निवेश से बचें और वाणी पर संयम रखें। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशिफल

आज ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। सौम्यता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संतान अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। जीवन में आवश्यक वस्तुएं मिलेंगी। जो चाहेंगे वो होगा। शुभ समय है। भगवान शिव की पूजा करते रहें।

मकर राशिफल

आज मन अशांत रहेगा। चिंता रहेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। आराम, प्रेम, संतान और व्‍यापार सब ठीक रहेगा। काली जी की प्रार्थना करते रहें।

कुंभ राशिफल

आज आर्थिक स्थिति संभलेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा की संभावना बनेगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार अच्‍छा दिखाई देगा। हरी वस्‍तुएं पास रखें।

मीन राशिफल

आज स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। पैतृक सम्‍पत्ति में वृद्धि होगी। संतान से कोई सुखद व्‍यापारिक समाचार मिलेगा। प्रेम, संतान और व्‍यापार सब अच्‍छा दिखाई दे रहा है। काली वस्‍तु का दान करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Monsoon: Delhi-NCR में भारी बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों के लिए बनी आफत

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.