होम / इन राशि के जातकों पर रहेगी सूर्यदेव की विशेष कृपा! जानें कैसा रहेगा 20 अक्टूबर का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

इन राशि के जातकों पर रहेगी सूर्यदेव की विशेष कृपा! जानें कैसा रहेगा 20 अक्टूबर का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Raunak Pandey • LAST UPDATED : October 20, 2024, 5:57 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Rashifal: रविवार, 20 अक्टूबर 2024 का राशिफल विशेष है। आज सूर्यदेव अपना विशेष कृपा अपने भक्तों पर लुटाएंगे। आइये जानते हैं क्या कहता है आपका राशिफल:-

मेष

मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, साथ ही आपका मनोबल भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे संबंध बनाए रखने से आपको लाभ मिलेगा। साथ ही आपको भाग्य का साथ मिल सकता है, हालांकि पिता से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वृषभ

वृषम राशि के जातको के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। साथ ही आप कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। अपनी योग्यता के कारण आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस अवसर का लाभ उठाते हुए आपको अपने क्षेत्र के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।

मिथुन

मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रह सकता है। इसके अलावा नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। वहीं रिश्तों से जुड़े कई पहलू आपके लिए खास हो सकते हैं। अगर आपको किसी रिश्ते को मजबूत बनाने या टूटे हुए रिश्ते को बचाने के लिए कोई सलाह लेने की जरूरत है, तो यह आपके लिए बहुत अच्छा समय हो सकता है।

कर्क

कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। इसके अलावा खर्चे बढ़ेंगे, स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, मानसिक तनाव रहेगा परंतु दांपत्य जीवन सुख देगा। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा और प्रेम जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

सिंह

सिंह राशि के जातको के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से नई ऊर्जा देगा। वहीं कोई पुराना मित्र किसी न किसी तरह आपके पास पहुंचेगा और आपको अतीत की यादों में ले जाएगा। इसके अलावा विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, जिससे विवाद की स्थिति बनेगी।

कन्या

कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन आपका रवैया बहुत सहानुभूतिपूर्ण और लचीला हो सकता है। आप ज्यादातर मामलों को पूरी गहराई में जाने के बाद ही समझ पाएंगे। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार के योग हैं। किसी मित्र को आपकी सलाह से बहुत लाभ हो सकता है।

तुला

तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन प्रेम जीवन के लिए सबसे अच्छे दिनों में से एक रहेगा। दोपहर बाद परिस्थितियाँ थोड़ी बदलेंगी और आपके खर्चे बढ़ेंगे। पारिवारिक माहौल आपको खुशी देगा। भाई-बहनों को शारीरिक परेशानी हो सकती है।

करवा चौथ पर सरगी में रखें ये खास चीजें, सास के हाथों मिल गया तो खुल जाएंगे भाग्य, जानें क्या है इसका महत्व और मिहूर्त?

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज का दिन भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में कुछ समय लगाएंगे तो आप बहुत सारे सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आने वाले दिनों में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के आसार हैं।

धनु

धनु राशि के जातक आज के दिन थोड़े व्यावहारिक रहेंगे। इससे आपको फायदा होगा, सामाजिक तौर पर भी आप काफी सक्रिय रहेंगे। भावनात्मक तौर पर आप उत्साहित रहेंगे। आपको खुद पर और दूसरों पर भी पूरा भरोसा है। आपके दिमाग में नए-नए विचार भी आएंगे।

मकर

मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वहीं खर्चे बहुत हैं लेकिन फिर भी आपको खुशी मिलेगी। अपने प्रिय के साथ अच्छा व्यवहार करें और आज के दिन को बेहतर बनाएं। दांपत्य जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कुंभ

कुंभ राशि के जातको को आज के दिन परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियों के कारण आप प्रसन्न महसूस करेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को जबरदस्त आर्थिक लाभ होगा। आपके दांपत्य जीवन में खुशियाँ आएंगी।

मीन

मीन राशि के जातको को आज के दिन किस्मत का साथ मिल सकता है। आज की परिस्थितियां और मिलने-जुलने वाले लोग आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इस समय किए गए प्रयासों की सफलता की संभावना भी अधिक हो सकती है।

72 साल बाद करवा चौथ पर बन रहे योग से शनि देव भरने वाले हैं तिजोरियां, इन 3 राशि वालों के खुल जाएंगे किस्मत के बंद दरवाजे

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.