होम / कल लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें कहां-कहां पड़ेगा इसका प्रभाव

कल लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें कहां-कहां पड़ेगा इसका प्रभाव

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : November 7, 2022, 5:23 pm IST

Chandra Grahan 2022: इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन 8 नवंबर, 2022 को लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना जाता है। बता दें कि ग्रहण मुख्य रूप से 2 प्रकार के होते हैं। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण। चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य, पृथ्वी और चांद एक सीध में आ जाते है और पृथ्वी, सूर्य और चांद के बीच आ जाती है

इस समय भारत में लगेगा चंद्र ग्रहण

आपको बता दें कि भारतीय समयानुसार ये चंद्र ग्रहण 8 नवंबर के दिन दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 27 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। वहीं भारत में ये शाम के 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और 6 बजकर 19 मिनट पर खत्म हो जाएगा।

यहां दिखेगा ग्रहण का प्रभाव

बता दें कि इस ग्रहण का प्रभाव भारत के साथ ही दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखने को मिलेगा।

ग्रहण से 9 घंटे पहले लगता है सूतक

चंद्र ग्रहण में ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। इस दौरान कोई भी कार्य करना अशुभ माना जाता है क्योंकि इसे एक अशुभ समय माना जाता है। इस साल के दूसरे और अंतिम चंद्र ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य होगा। इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कार्तिक मास के अंतिम दिन पर लगने वाला है। जिसके चलते इसे और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Also Read: कार्तिक पूर्णिमा के दिन पानी में इन 4 चीजों को मिलाकर करें स्नान, खुल जाएगा भाग्य

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.