Vastu shastra Fragrance Tips कई बार घर में घुसते ही तनाव सा महसूस होने लगता है या घर के सदस्य के व्यवहार के कारण तनाव का माहौल बना रहता है। ऐसे में भी खुशबू जादू सा कमाल दिखाता है। घर के मुखिया के पसंद की कोई भी खुशबू घर में इस्तेमाल करें। साथ ही पूजा में चंदन की अगरबत्ती या भीनी-भीनी खुशबू वाली धूप व अगरबत्ती का प्रयोग ज्यादा करें।
बीमारियों को दूर करने के लिए (Vastu shastra Fragrance Tips)
घर में यदि बार-बार बीमारिया हों या घर का सदस्य लंबे समय तक बीमार हो तो घर में कपूर जलाना चाहिए। इसकी सुगंध के दो फायदे होंगे। पहला फायदा इसकी सुगंध काफी अच्छी होती है दूसरे ये हानिकारक मच्छर-मक्खी और बैक्टिरिया आदि को भी दूर करता है।
बेडरूम में मोगरे खुशबू इस्तेमाल करें (Vastu shastra Fragrance Tips)
वैवाहिक जीवन में यदि सुख न हो तो अपने बेडरूम में मोगरे की खुशबू का प्रयोग जरूर करें। मोगरा मन मस्तिष्क को मदमस्त करता है और यही कारण है कि जूड़े में मोगरे के फूल ही महिलाएं पहनती हैं। ये प्रेम भावना को बढ़ता है।
सकारात्मकता बढ़ाने के लिए (Vastu shastra Fragrance Tips)
घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए हवन सामग्री को जलाएं और इसका धूप हर कमरे में फैलाएं। चाहें तो इसमें लोहबान या गुग्गल भी प्रयोग कर सकते हैं।
(Vastu shastra Fragrance Tips)
Read Also : Vastu Tips for Depression वास्तु से कम हो सकता है तनाव और डिप्रेशन, जरूर आजमाएं ये उपाय