India News (इंडिया न्यूज), Varalakshmi Vrat 2024: 16 अगस्त 2024 को वरलक्ष्मी व्रत है। आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए यह व्रत बेहद खास है। जानिए वरलक्ष्मी व्रत के दिन कौन से उपाय करने से आर्थिक लाभ मिलता है। इन उपाय को करने से देवी अपनी कृपा जातक पर बनाए रखती है। जिससे जदीवन में आने वाली परेशानी कम हो जाती।

  • क्या है वरलक्ष्मी व्रत?
  • इन उपायों से दूर होगी धन की कमी

इन उपाय को करने से होगा उधार

  • सावन के आखिरी शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत रखा जाएगा। वरलक्ष्मी व्रत के दिन देवी लक्ष्मी को कमलगट्टा चढ़ाएं और देवी का ध्यान करते हुए लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें, अगले दिन इस कमलगट्टे को तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि इससे धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं।
  • वरलक्ष्मी व्रत के दिन सुबह शुभ मुहूर्त में श्रीयंत्र स्थापित करें और फिर रात में घी का दीपक जलाएं और 108 बार ओम श्रीं ह्रीं श्रीं नमः मंत्र का जाप करें। कहते हैं कि इससे घर में लक्ष्मी जी स्थाई रूप से निवास करती हैं।
  • वरलक्ष्मी व्रत के दिन महिलाएं आंगन या मुख्य द्वार पर रंगोली बनाती हैं और कुमकुम और हल्दी से दरवाजे के दोनों ओर स्वस्तिक बनाती हैं। इस दिन 7 कन्याओं को अपने घर बुलाकर उन्हें चावल की खीर खिलाएं। मान्यता है कि इससे आपके घर में मां लक्ष्मी आती हैं। आर्थिक तंगी नहीं होती।
  • वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनाए रखने के लिए पति-पत्नी दोनों को वरलक्ष्मी व्रत रखना चाहिए और किसी ब्राह्मण को अपने घर बुलाकर उसे भोजन कराना चाहिए और अपनी क्षमता के अनुसार दान करना चाहिए।
  • पारिजात का पौधा मां लक्ष्मी को प्रिय है। सावन के आखिरी शुक्रवार यानी वरलक्ष्मी व्रत के दिन इसे घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं। इससे तरक्की होती है। कुबेर जी की कृपा बनी रहती है।

इतने अरब रुपये का मिल चुका है रामलला को दान, दस माह में सोने चांदी का तोड़ा रिकॉर्ड

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।