होम / Vastu dosh that cause sleep disturbance सोते समय सिरहाने कभी न रखें यह चीजें

Vastu dosh that cause sleep disturbance सोते समय सिरहाने कभी न रखें यह चीजें

Mukta • LAST UPDATED : October 1, 2021, 8:35 am IST
Vastu dosh that cause sleep disturbance अच्छी नींद लेने से मनुष्य स्वस्थ तो रहता ही है साथ की उसे मानसिक शांति का भी अनुभव होता है। अगर हम ठीक से सो नहीं पाते तो बहुत से विकार मानव शरीर में पैदा हो जाते है। रात को ठीक से न सो पाने के कारण मनुष्य दिनभर आलस्य की चपेट में रहा है।
इसलिए वास्तु शास्त्र में एक अच्छी नींद लेने के उपाय के बारे में बताया गया है। वास्तु दोष के कारण भी नींद प्रभावित होती है। सोते समय सिराहने रखी गई कुछ चीजें वास्तु दोष का कारण बनती है। जिससे हमारी नींद में बांधा पैदा होती है और हम ठीक से नहीे सो पाते। वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया  जिन्हें रखने भर से आपकी नींद कोसों दूर जा सकती है।
Vastu dosh that cause sleep disturbance

सोते समय इन चीजों को सिराहने रखने से लगता है वास्तु दोष (Vastu dosh that cause sleep disturbance)

1. अकसर देखा जाता है कि हम सोने से पहले अपने सिराहने पानी रखते है ताकि रात में प्यास लगने पर पीया जा सके लेकिन ऐसा करने से चंद्रमा प्रभावित होता है और मानसिक खलल पैदा होता है। इसलिए सोते समय अपने सिराहने पानी कभी मत रखें।

2. आमतौर पर जब कभी भी हम घर में रसोई में जाते है तो चप्पल और जूते बाहर निकाल देते है। क्योंकि चप्पल और जूतों का प्रवेश रसोई में निषेध माना गया है। ठीक उसी प्रकार जब भी आप सोने के लिए अपने कमरे में जा रहे हो तो चप्पल या फिर जूतों को कमरे से बाहर ही निकाल दे। क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं, नीद टूटना तय है।

3. आज के इस वैज्ञानिक युग में हम सब के पास स्मार्ट फोन, लैपटॉप आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण है। इन सभी को हम सोते समय ही सिराहने लगे चार्जिंग प्वाइंट पर चार्ज करने के लिए लगा देते है। जोकि राहु दोष का मुख्य कारण है। इसलिए हमारी नींद में खलल पड़ना स्वाभिक है। राहु दोष से बचने के लिए और अच्छी नींद के लिए बेडरूम में इलेक्ट्रानिक चीजें बिलकुल न रखें।

Vastu dosh that cause sleep disturbance

4.तेल को सिराहने रखने से भी राहु दोष लगता है। तेल नकारात्मक शक्तियों को आकर्षित करता है। जिससे नींद प्रभावित होती है। इसलिए इसे अपने बेडरूम में न रखें।
5. हम सबके बेडरूम में आईना जरूर होता है लेकिन बेडरूम में आईना रखने से भी वास्तु दोष लगता है। बेड के सामने लगा आइना पति-पत्नी के संबंध को खराब करता है।
अपने बेडरूम में कोशिश करें कोई आईना न हो।6. अकसर जब हम शाम को घर जाते है तो बेड के सिराहने पर पर्स निकाल कर रख देते है। वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसा करने से आपके जीवन में धन संबंधी परेशानियों पैदा हो सकती है। इसलिए इस आदत को भी बदलना चाहिए।

(Vastu dosh that cause sleep disturbance)
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT