India News (इंडिया न्यूज),Vastu Shastra: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। मान्यता है कि वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख-समृद्धि आती है। लोग अपने घरों में अपने इष्ट देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाते हैं, लेकिन अगर तस्वीरें सही दिशा में न लगाई जाएं तो जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। मान्यता है कि घर में सही दिशा में श्री राम दरबार की तस्वीर लगाने से सुख-शांति आती है। अगर तस्वीर गलत दिशा में लगाई जाए तो दुखों का सामना करना पड़ सकता है। आइए, उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि घर में किस दिशा में श्री राम दरबार की तस्वीर लगाना शुभ होता है।
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम का जन्मदिवस मनाया जाता है, जिसे रामनवमी कहते हैं। इस बार यह पर्व 06 अप्रैल को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन घर में राम दरबार की तस्वीर लगाना सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि इसी दिन राजा दशरथ और माता कौशल्या के घर रामलला का जन्म हुआ था। रामनवमी के दिन भगवान श्री राम की विधिवत पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं।
Vastu Shastra: राम नवमी पर लगाएं ये चमत्कारी तस्वीर!
वास्तु शास्त्र के अनुसार श्री राम दरबार की तस्वीर घर की पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। इस तस्वीर को पूजा कक्ष की पूर्व दिशा में स्थित दीवार पर भी लगाया जा सकता है। राम दरबार की तस्वीर इतनी शक्तिशाली होती है कि यह घर के सभी वास्तु दोषों को नष्ट कर देती है।
राम दरबार को अपने घर में रखने से हमारे जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नियमित रूप से इसकी पूजा करने से हमारे सौभाग्य और किस्मत में वृद्धि होती है। परिवार में स्नेह बना रहता है और सदस्यों के बीच झगड़े भी खत्म होते हैं। इसके साथ ही हमें उन्नति, सुख-समृद्धि मिलती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
कल से इन राशियों की खुलेगी किस्मत! शनि देव की बरसेगी विशेष कृपा, हर काम होगा सफल, बरसेगी जमकर तरक्की