होम / Vastu Tips:आर्थिक स्थिति से रहते हैं परेशान? आज ही करें अपने आसान में बदलाव, धन में होगी वृद्धि

Vastu Tips:आर्थिक स्थिति से रहते हैं परेशान? आज ही करें अपने आसान में बदलाव, धन में होगी वृद्धि

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : March 5, 2024, 3:45 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार चीजों का सही दिशा में होना बहुत जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर चीजें सही स्थान पर न हों तो वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। घर में भी कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार आर्थिक तंगी के कारण घर में चीजें ठीक नहीं हो सकती हैं। दिन-रात मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति आर्थिक समस्याओं से परेशान रहता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं तो अपनी समस्या के समाधान के लिए वास्तु शास्त्र को अपनाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में वास्तु दोष के कारण कई बार अनावश्यक धन खर्च या आर्थिक परेशानियां होने लगती हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सुख-समृद्धि पाने के लिए घर में क्या-क्या बदलाव किए जा सकते हैं। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आज ही घर में अपनाएं ये चीजें-

शाम के समय घर में रोशनी करें- वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय यानि गोधूलि बेला में घर के हर कोने में रोशनी होनी चाहिए। पौराणिक कथाओं के अनुसार शाम के समय देवी-देवता पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं। ऐसे में शाम के समय लाइट बंद रखने से मां लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलती है।

ये भी पढ़ें-America Election 2024: निक्की हेली ने रचा इतिहास, सुपर ट्यूजडे से पहले डोनाल्ड ट्रंप की जीत का रोका रथ

किचन को रखें साफ सुथरा

किचन को घर का अहम हिस्सा माना जाता है। ऐसे में इस जगह का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि रसोईघर की दीवारें लाल, पीली या नारंगी रंग की होनी चाहिए। इसके साथ ही किचन हमेशा साफ सुथरा रहना चाहिए। साफ-सफाई करने से मां लक्ष्मी सदैव आपके पास रहती हैं।

पानी की टंकी में रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी की टंकी में शंख, चांदी का सिक्का या चांदी का कछुआ रखना शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से सभी प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-शांति के अलावा समृद्धि भी आती है।

नीले रंग का पिरामिड

घर की उत्तर दिशा समृद्धि कारक मानी जाती है। कहा जाता है कि इस दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखने से तरक्की के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।

ये भी पढ़ें-America Election 2024: निक्की हेली ने रचा इतिहास, सुपर ट्यूजडे से पहले डोनाल्ड ट्रंप की जीत का रोका रथ

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.