India News (इंडिया न्यूज़), Vastu Tips For Purse: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि अगर वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में कुछ चीजों को रखा जाए, तो जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और इसके साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा भी मिलेगा। तो यहां जानें कि पर्स में किन चीजों को रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

  • अगर आप आर्थिक स्थिति में सुधार चाहते हैं, तो पर्स में चांदी का सिक्का अवश्य रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में चांदी का सिक्का रखने से पहले इसे मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके बाद सिक्के को पर्स में रखें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन का लाभ होता है।
  • अगर आप घर में मां लक्ष्मी का आगमन चाहते हैं, तो पर्स में कौड़ियां रखें। ऐसा माना जाता है कि इससे जातक को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
  • धन के देवता भगवान कुबेर को माना गया है। कुबेर यंत्र को धन की प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, पर्स में कुबेर यंत्र को रखने से जातक को धन, समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कुबेर यंत्र को पीले वस्त्र में लपेटकर रखना चाहिए।

Hanuman Ji: इन राशियों पर बरसती है हनुमान जी कृपा, इन भाग्यशाली लोगों का देते हैं हमेशा साथ -Indianews – India News

  • चावल को बढ़ोत्तरी का प्रतीक माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में चावल के दाने रखने से धन में अपार वृद्धि होती है।
  • मां लक्ष्मी को गोमती चक्र प्रिय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में गोमती चक्र रखने से जातक को कर्ज से छुटकारा मिलता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।