India News ( इंडिया न्यूज़ ) Vastu Tips For Plants : घर में कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें लगाने से पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार तो होता ही है साथ ही सुख और समृद्धि भी बनी रहती है। लेकिन किस दिशा में लगाना चाहिए वह जानना बहुत जरूरी है। वास्तु टिप्स के अनुसार, पेड़-पौधे लगाने की भी एक निश्चित दिशा बताई गई है। गलत दिशा में लगाए गए पेड़-पौधे घर में नकारात्मकता लाते हैं और इनसे घर में लड़ाई-झगड़े होता रहता हैं। बता दें, वास्तु के अनुसार घर में कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें घर की दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्यूंकि काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो यहां जानिए उन पौधों के बारे में।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को भाग्यशाली पौधा माना जाता है। कई घरों में मनी प्लांट देखने को मिल जाता है। ज्यादातर लोग मनी प्लांट ही लगते है। मान्यता है जिस घर में मनी प्लांट फूलता फलता है वहां खुशहाली बनी रहती है। वास्तु के अनुसार कभी भी दक्षिण दिशा में मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए। वरना यह आपको लाभ की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। इससे आपके घर के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

केले का पौधा

केले का पौधा ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु के अनुसार इस पौधे को भूलकर भी दक्षिण दिशा में ना लागए। इसके अलावा केले का पेड़ कभी भी आग्रेय कोण और पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में केले का पौधा लगाना काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है। दक्षिण दिशा में केला लगाने से इसके नकारात्मक फल मिलते हैं। केले का पौधा हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। जिससे सुख शांति बनी रहे।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत शुभ माना जाता है। तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। हर दिन तुलसी की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता हैं। तुलसी का पौधा कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में कलेश बढ़ते है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता हैं। तुलसी का पौधा ईशान कोण, उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। तुलसी लगाने पर घर में सूर्य के समान ऊर्जा आती है।

ये भी पढ़ें –

Ayat Sharma Birthday: अर्पिता-आयुष की बेटी आयत की बर्थडे पार्टी में शामिल हुआ परिवार, इन सेलेब्स ने भी की शिरकत