होम / Vastu Tips For Counting Notes : धन-वैभव, सुख-समृद्धि की बरकत के लिए नोट गिनते समय न करें ये गलतियां

Vastu Tips For Counting Notes : धन-वैभव, सुख-समृद्धि की बरकत के लिए नोट गिनते समय न करें ये गलतियां

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : February 21, 2022, 12:59 pm IST

Vastu Tips For Counting Notes

Vastu Tips For Counting Notes : जीवन में हर किसी को माता लक्ष्मी का आशीर्वाद, उनका साथ और ढेर सारी धन-दौलत चाहिए। मान्यता है कि उनकी कृपा होने पर घर-परिवार में धन-वैभव, सुख-समृद्धि की बरकत रहती है। वहीं देवी लक्ष्मी के नाराज होने पर आर्थिक परेशानी हो सकती है। माता लक्ष्मी के चले जाने से जीवन में कंगाली के सिवा कुछ नहीं बचता। वास्तु अनुसार, जीवन में कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए।

नहीं तो देवी मां की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नोट गिनते समय गलती करते हैं तो उसमें सुधार कर लें आप से भी माता लक्ष्मी रूठ जाएंगी। चलिए इसके बारे में जानते हैं।

Read Also: Dharam : परमात्मा की कृपा से मूक हो जाते वाचाल

नोट गिनते समय कभी थूक ना लगायें (Vastu Tips For Counting Money)

नोट गिनते समय हमें कभी भी थूक नहीं लगाना चाहिए। अक्सर लोग एक साथ ज्यादा नोट गिनने पर थूक इस्तेमाल करते हैं। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। माता लक्ष्मी इसे अपना अपमान मानती हैं। धन में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। ऐसे में उसे थूक लगाकर गिनने से देवी मां की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण माता लक्ष्मी  नाराज होकर उसका साथ छोड़ देती हैं। माता लक्ष्मी की कृपा बनाये रखने के लिए पानी लगा कर नोटों की गिनती करना सबसे उत्तम बताया गया है।

पैसा सही स्थान पर रखें (Vastu Shastra)

कई लोग रात में सोने से पहले अपने पर्स व वॉलेट को बेड के सिरहाने, या टेबल के पास रखकर सोते हैं। मगर ऐसा करने से भी माता लक्ष्मी रूठ कर घर से चली जाती है। इसलिए सोने से पहले अपने पर्स व वॉलेट को अलमारी या किसी साफ जगह पर रखें। वास्तु की मानें तो घर की उत्तर दिशा को भगवान कुबेर का स्थान माना जाता है, इसलिए इस दिशा में पैसा या अलमारी को रखना शुभ होता है।

किसी को पैसा कभी भी फेंककर ना दें (Vastu Tips In Hindi)

कई बार जल्दबाजी के चक्कर में हम किसी को पैसा देने के लिए उसकी ओर फेंक देते हैं। वास्तु के अनुसार कभी भी किसी को फेंककर पैसा नहीं देना चाहिए। लेकिन यह बहुत ही गलत तरीका है। ऐसा करना मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। इसलिए ऐसा भूल कर भी नहीं करना चाहिए।

अगर गलती से पैसे गिर जाए तो (Vastu Tips For Money)

अगर गलती से आपके हाथ से पैसे गिर जाए तो उस तुरंत उठाकर माथे पर लगाएं। इसके साथ ही देवी लक्ष्मी से इसके लिए मांफी मांगे। मान्यताओं अनुसार, पैसों में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में जमीन पर पैसे गिरने से देवी मां की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए ऐसा गलती से होने पर  तुरंत श्रद्धा भाव के साथ पैसों को उठाकर माथे से लगा लेना चाहिए।

Vastu Tips For Counting Notes

Read Also : Shani Dev Mahima : जाने शनिदेव की महिमा, कैसे करें प्रसन्न

Read Also : Ravivar Ki Katha : जाने रविवार की कथा और आसान विधि

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.