होम / Vastu Tips: यदि आप भी परेशान हैं घर की समस्याओं से तो अपनाएं वास्तु दोष के ये उपाय

Vastu Tips: यदि आप भी परेशान हैं घर की समस्याओं से तो अपनाएं वास्तु दोष के ये उपाय

Mudit Goswami • LAST UPDATED : August 6, 2023, 11:10 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़) Vastu Tips: अगर आपका भी समय सही नही चल रहा है तो हो सकता है कि वास्तु दोष इसका कारण हो। आज के दौर में जीवन यापन के लिए पैसा सबसे महत्वपूर्ण है। बिना पैसे के हम अपना जीवनयापन नहीं कर सकते हैं। लेकिन यदि आपके जीवन में आर्थिक समस्या है या आप परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु दोष के कारण आर्थिक समस्या या आपके घर में दरिद्रता आती है। जिस कारण आपको कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि आप इसे ठीक करना चाहते हैं तो अपनाइए कुछ उपाय जिससे दूर होगी धन संबंधी परेशानियां-

1. करें रामचरितमानस सुंदरकांड का निरंतर पाठ- यदि आपके घर में वास्तु दोष के कारण आर्थिक स्थिति खराब है जिस कारण आपको परे शानियों का सामना करना पड़ता है तो आप अपने घर में रामचरितमानस सुंदरकांड का निरंतर पाठ करवाएं। इससे वास्तु दोष करते हैं और घर में बरकत आती है। निरंतर पाठ करवाने से घर पर नकारात्मक ऊर्जा भी दूर रहती है।

2.घर के एक कोने में जलाए भीगा कपूर- घर के कोने में भीगा कपूर जलाने से भी घर के वास्तु दोष कटते हैं और घर में सुख शांति बनी रहती है।

3.मुख्य द्वार पर चलाएं दिया- घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और सारे वास्तु दोष कटते हैं। इस उपाय से आपके घर में धन की समृद्धि होगी।

4.वास्तु शास्त्र के अनुसार बनवाए घर- अपने घर का निर्माण कराते समयवास्तु का ध्यान रखना चाहिए।वास्तु के अनुसार निर्माण कराएं घर में वास्तु दोष नहीं होता। बता दें कि पूर्ण सूर्योदय की दिशा है। इसलिए घर का मेन गेट पूर्व दिशा में होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। तो वही पश्चिम दिशा में आपके घर की रसोई और टॉयलेट होना चाहिए। ध्यान रहे कि रसोईघर और टॉयलेट एक साथ ना हो। सबसे ज्यादा खिड़की व दरवाजे उत्तर दिशा की ओर होने चाहिए।

5. मेन गेट पर लगाए सूर्य देव का यंत्र – घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाने के लिए मेन गेट पर सूर्य देव का यंत्र लगाना शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इसे मुख्य द्वार पर लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

ALSO READ- Shubh Ashubh Sanket: क्या बिल्ली का घर पर आना है अशुभता का संकेत?, जानिए क्या हैं इससे जूड़े संकेत

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.