होम / Vastu Tips : कहीं आपके घर में तो नहीं है वास्‍तुदोष, रखें इन बातों का ध्यान

Vastu Tips : कहीं आपके घर में तो नहीं है वास्‍तुदोष, रखें इन बातों का ध्यान

Deepika Gupta • LAST UPDATED : December 22, 2023, 1:28 am IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Vastu Tips : वास्तु दोष का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। क्योंकि अगर हमारे घर या कार्यस्थल पर वास्तु दोष होता है तो हमारे जीवन में दरिद्रता का वास रहता है। साथ ही फिजूल खर्चे होने लगते हैं। घर के सदस्यों में झगड़ा होता है। वहीं अगर घर में वास्तु दोष नहीं है तो घर में सुख- समृद्धि का वास बना रहता है। साथ ही लोगों के जीवन में संपन्नता बनी रहती है। यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी चीजों के बारे में जिनसे आप पता लगा सकते हैं कही आपके घर में तो वास्तु दोष नहीं है आइए जानते हैं…

दक्षिण दिशा में घर का मुख्य द्वार

अगर आपके घर मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है तो आपके घर में वास्तु दोष हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तु में दक्षिण दिशा बहुत अशुभ मानी जाती है। अगर आपके घर के मुख्य द्वार का गेट दक्षिण में है तो आप लोगों को अपने घर के मंदिर में श्री यंत्र, वास्तु यंत्र और हनुमत यंत्र रखना चाहिए। इसके साथ ही प्रतिदिन इन यंत्रों की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आप वास्तु दोष से बच सकते हैं।

टूटे-फूटे और चटके हुए सामान

वास्तु टिप्स के अनुसार, अगर आपके घर में टूटे- फूटे और चटके हुए सामान है तो आपके घर में वास्तु दोष हो सकता है। क्योंकि टूटे- फूटे हुए सामान दरिद्री की निशानी मानी जाती है। इसके साथ ही परिवार के सदस्य इसमें भोजन करते हैं तो यह वास्तु दोष उनको भी प्रभावित करता है। अगर आपके घर में भी चटके हुए बर्तन भी है तो उन्हें भी घर से बाहर निकाले देंं।

बिखरा हुआ सामान

अगर आपके घर का सामान हमेशा बिखरा हुआ रहता है या अव्यवस्थित रहता है, तो आपके घर पर वास्तु दोष हो सकता है और ऐसा होने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही बीमारियां भी आपको घेर सकती हैं। अगर आप चाहते हैं आपके घर में वास्तु दोष न लगे तो आपको अपने घर की सभी वस्तुओं को व्यवस्थित रूप से रखना चाहिए। जिसे आपके घर में लक्ष्मी जी का वास बना रहे।

ये भी पढ़ें – Dunki: ‘डंकी’ के लिए Shaan और श्रेया घोषाल ने गाया था गाना, राजकुमार हिरानी ने करवाया डिलीट

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT