India News(इंडिया न्यूज), Vastu Tipsघर की हर वस्तु में ऊर्जा होती है, कुछ में सकारात्मक ऊर्जा होती है तो कुछ में नकारात्मक ऊर्जा। लेकिन सकारात्मक परिणाम पाने के लिए उन चीजों का सही स्थान पर होना बहुत जरूरी है, ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है और घर में खुशियां वास करती हैं। घर या ऑफिस में वास्तु के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी माना जाता है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में आईना कहां लगाना चाहिए?

  • घर में इस जगह नहीं लगाए दर्पण
  • इन बातों का रखें ध्यान

इस दिशा का होता है खास महत्व

वास्तु शास्त्र में उत्तर या पूर्व दिशा को सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। इस दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है। इसीलिए इस दिशा में आईना लगाने से घर में धन का प्रवाह बढ़ता है। उत्तर या पूर्व दिशा में आईना लगाने से घर में शांति आती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उत्तर या पूर्व दिशा यानी दर्पण को इस तरह से लगाना चाहिए कि उसे देखने वाले का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर हो। घर में गलत जगह पर रखा दर्पण आपकी किस्मत खराब कर सकता है। इसीलिए दर्पण लगाने से पहले इन सभी नियमों का पालन करें। Vastu Tips

सिर्फ दो बार होते है भगवान शिव के दर्शन, जलमग्न हो जाता है मंदिर

किस तरह का दर्पण लगाना चाहिए?

अगर आप भी उन लोगों में से है जो उत्तर या पूर्व दिशा में दर्पण लगा रहे हैं तो गोल दर्पण लगा सकते हैं।

7 दिन पहले मांगो बीमारी की छुट्टी…, कंपनी की लीव पॉलिसी ने किया हैरान

कहां नहीं लगाना चाहिए दर्पण? Vastu Tips

  • दर्पण को कभी भी अपने बिस्तर के ठीक सामने नहीं लगाना चाहिए। सुबह उठते ही दर्पण को देखना शुभ नहीं माना जाता है।
  • दर्पण को पश्चिम या दक्षिण की दीवार पर नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में दर्पण लगाने से घर में अशांति पैदा होती है।
  • दर्पण को रसोई के ठीक सामने नहीं लगाना चाहिए, या फिर रसोई में दर्पण नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
  • दर्पण लगाते या खरीदते समय ध्यान रखें कि दर्पण साफ-सुथरा हो, टूटा हुआ दर्पण नहीं लगाना चाहिए।यदि घर में दर्पण गंदा रहता है तो परिवार के सदस्य तरक्की नहीं कर पाते हैं।

विदेश कमला हैरिस को मिला Barack Obama का समर्थन, दिलचस्प मोड़ पर पहुंचा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव