Vastu Tips (नई दिल्ली): इस बात को हम सभी जानते हैं कि मनी प्लांट घर में बरकत लाता है। जिससे घर में खूब पैसा आता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारें में बताने जा रहे हैं। जिसको करने से घर में काफी तरक्की होती हैं। आप सभी ने देखा होगा कि ज्यादातर मनी प्लांट का पौधा पानी की बोतल में लगा होता हैं। या फिर गमलें में भी लगा होता हैं। लेकिन इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं कि मनी प्लांट को कहां लगाने से सही बरकत होती हैं। तो आइये आज जानते हैं कि मनी प्लांट को कहां लगाने से घर में खूब पैसा आता है।

इन जगहों पर लगाए मनी प्लांट

  • ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट हमेशा डोरी के जरिये ऊपर लेकर जाना चाहिए। मनी प्लांट के पौधे की बेले कभी भी जमीन पर नहीं लटकानी चाहिए। बेल को हमेशा ऊपर की और लेकर जाने से घर में पैसों की वृद्धि होती हैं।
  • कहा जाता हैं कि मनी प्लांट का पौधा धन-दायक होता हैं। इसका रंग भी हरा होता हैं। मनी प्लांट का पौधा बुधवार को रेवती नक्षत्र में लगाना चाहिए। लेकिन घर के बाहर इस पौधे को लगाना शुभ नहीं माना जाता हैं। इसलिए इसे हमेशा घर के अंदर ही लगाए भले ही इसके बेले बाहर जाए।
  • कहा जाता हैं कि पूर्व और पश्चिम दिशा में भी मनी प्लांट का पौधा लगाना शुभ नहीं माना जाता हैं। ऐसे करने से पति पत्नी के संबंधों में दरार आती हैं।
  • इससे परिवार में कलह भी होती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट का पौधा पूर्व -दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाता हैं।

Also Read: अगर आप पर भी है शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती का प्रभाव, उनके प्रकोप से बचाएंगे ये उपाय