होम / Vastu Tips: बिस्तर पर बैठकर भोजन करना चाहिए या नहीं? जानें क्या है सही नियम-Indianews

Vastu Tips: बिस्तर पर बैठकर भोजन करना चाहिए या नहीं? जानें क्या है सही नियम-Indianews

Shalu Mishra • LAST UPDATED : May 26, 2024, 8:07 am IST

India News(इंडिया न्यूज), Vastu Tips: वास्तु में भोजन से जुड़े कुछ नियमों का जिक्र मिलता है, इन्हें ध्यान में रखकर अगर आप भोजन करते हैं तो अच्छे परिणाम आपको जीवन में मिल सकते हैं। जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि हिंदू धर्म के अनुसार कहा जाता है कि कभी भी बिस्तर पर बैठ कर भोजन नहीं करना चाहिए। आइए इस खबर में जानते हैं पूरी जानकारी।

June 2024 Vrat Tyohar : जून माह में कितने व्रत और त्योहार? देखें पूरी लिस्ट-Indianews

आपने कई लोगों को देखा होगा जो बिस्तर पर बैठकर भोजन करते हैं। वास्तु की मानें तो ऐसा करना अच्छा नहीं होता, इसकी वजह से कई परेशानियां आपके जीवन में आ सकती हैं। ऐसा करना न आपके स्वास्थ्य के लिए और ना ही आपके आर्थिक पक्ष के लिए अच्छा होता है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में बिस्तर पर बैठकर खाना गलत माना गया है, और भोजन ग्रहण करने के सही नियम क्या हैं।

बिस्तर पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए 
  • वास्तु शास्त्र की मानें तो जिस कार्य के लिए जो स्थान निश्चित है वहां केवल वही कार्य किया जाना चाहिए। बिस्तर विश्राम करने के लिए है इसलिए गलती से भी कभी बिस्तर पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो माता अन्नपूर्णा आप से नाराज होती हैं।
  • वास्तु की मानें तो जो लोग बिस्तर पर बैठकर खाते हैं, उनको आर्थिक नुकसान का सामना बार-बार करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों की अचानक धन हानि होती रहती है।
  • वहीं धार्मिक शास्त्रों की मानें तो बिस्तर पर बैठकर भोजन करने से माता लक्ष्मी की कृपा रुक जाती है। यानि धन कमाने में और उसे संचित करने में बहुत परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है।
  • वास्तु के अनुसार बिस्तर पर खाना खाने की वजह से नकारात्मक शक्तियां आपके घर में प्रवेश कर सकती हैं। ऐसा करना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा नहीं होता।
  • बिस्तर पर बैठकर भोजन करने से राहु ग्रह भी बुरे परिणाम देने लगता है। ऐसे लोगों के घर में अशांति का वातावरण रहता है, जो बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं।

    Money Vastu Tips: इस समय पर भूलकर भी पैसों का ना करें लेनदेन, वरना झेलने पड़ सकते हैं यह भारी नुकसान -Indianews

क्या हैं भोजन करने के वास्तु नियम? 

वास्तु के अनुसार भोजन आपको जमीन पर बैठकर करना चाहिए।

भोजन करते समय आपका मुख उत्तर-पूर्व की दिशा में हो तो अच्छे परिणाम आपको मिलते हैं।

भोजन करने के बाद कभी भी जूठे-बर्तन किचन में नहीं रखने चाहिए।

किचन में भोजन करने का स्थान न हो तो बेहतर।

जिस जगह पर आप भोजन करते हैं, उस जगह को हमेशा साफ करके रखना चाहिए।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, भगवान विष्णु हो जाएंगे क्रोधित-Indianews
क्या है कवच ? बंगाल रूट पर जहां ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हुईं, वहां सुरक्षा व्यवस्था नदारद -IndiaNews
Bhool Bhulaiyaa 3 को लेकर आया अपडेट, इस दिन से Kartik Aaryan-Triptii Dimri शुरू करेंगें अगला शूटिंग शेड्यूल -IndiaNews
वेजटेरियंस के खिलाफ पोस्ट कर ट्रोल हुई ‘Swara Bhasker’, बोलीं- गायों को जबरन गर्भवती करना…,-IndiaNews
BJP Election In-Charges: भाजपा ने इन चार राज्यों में की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति, शिवराज सिंह चौहान को मिली यहां की जिम्मेदारी-Indianews
कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना, बढ़ रहा मौत का आंकड़ा, मुआवजे का एलान -IndiaNews
Sam Pitroda: सैम पित्रोदा ने EVM पर उठाए सवाल, कहा- बैलेट पेपर पर ही होनी चाहिए गिनती-Indianews
ADVERTISEMENT