India News (इंडिया न्यूज़), Vijaya Ekadashi 2024, दिल्ली: शास्त्रों के मान्यता के मुताबिक भगवान विष्णु से जोड़े सभी व्रत में से एकादशी व्रत सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजय एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। विजय एकादशी की तिथि इस साल 6 मार्च को पड़ रही है। वही मुहूर्त की बात करें तो इसकी शुरुआत सुबह 6:31 से अगले दिन 7 मार्च को 4:14 तक रहने वाली है। पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि 6 मार्च को मनाई जाएगी। वही मानता यह भी है कि भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए इस व्रत को करना शुभ माना जाता है।
क्या है विजय एकादशी का महत्व Vijaya Ekadashi 2024
विजय एकादशी के महत्व की बात की जाए तो इस व्रत को रखने से सर्वत्र विजय मिलती है। हर शुभ कार्य में पूर्णता मिलती है। इसके पीछे की कहानी की बात करें तो आज्ञानुसार समुद्र के तट पर भगवान राम ने एकादशी का व्रत किया था। जिसके प्रभाव से रावण का वध हुआ था। मानता तो यह भी कहती है की एकादशी का प्रभाव इतना शक्तिशाली है कि शत्रुओं के ऊपर विजय प्राप्त होती है। वहीं इससे सभी कार्य आपके अनुकूल होते हैं। यह व्रत करने से स्वर्ण दान, भूमि दान, अन्न दान और गो दान जितना पूर्ण प्राप्त होता है। इसके साथ ही प्राणों को मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।
ये भी पढ़े: Ankita Lokhande बनी जमुनाबाई, फैंस ने लुटाया भर भर के प्यार
विजय एकादशी की पूजा विधि
- विजय एकादशी की पूजा विधि की बात की जाए तो इस दिन प्रात काल मन से शुद्ध होकर व्रत की शुरुआत करें।
- सबसे पहले सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।
- इसके बाद भगवान विष्णु की फोटो ली जिसपर शेषनाग पर विराजमान विष्णु जी और लक्ष्मी जी हो। जिसमें लक्ष्मी जी विष्णु जी के चरण दबा रही हूं। Vijaya Ekadashi 2024
- इसके बाद किसी भी चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाए।
- भगवान विष्णु की पूजा करने से पहले उन्हें गंगाजल से स्नान कराएं।
- इसके बाद फल, फूल, चंदन, धूप, दीप, मिष्ठान आदि को अर्पित करें। Vijaya Ekadashi 2024
- भगवान विष्णु को एकादशी की पूजा में उनके प्रिय तुलसी को अवश्य दें। तुलसी एक दिन पूर्वी तोड़ ले।
- इसके बाद पूरी श्रद्धा भाव के साथ एकादशी व्रत की कथा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना जरूरी है।
- एकादशी की पूजा करते समय मां लक्ष्मी की पूजा विधि भी संपूर्ण करें।
- पूजा करने में भगवान विष्णु की आरती करें और अपने कामना प्रभु से कहकर उनका आशीर्वाद ले। इस दिन तमासिक भोजन व दूसरों की निंदा नहीं करें।
ये भी पढ़े: Mahashivratri 2024: शिवजी द्वारा धारण करें वस्तुएं से मिलता…
एकादशी का मंत्र Vijaya Ekadashi 2024
#ॐ नमोः नारायणाय॥
#ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥
#ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
#मंगलम भगवान विष्णुः, मंगलम गरुणध्वजः।
#मंगलम पुण्डरी काक्षः, मंगलाय तनो हरिः॥
ये भी पढ़े: Petrol Diesel Price: आज फिर बदले पेट्रोल डीजल के दाम, यहां जानें आपके शहर का हाल