<
Categories: धर्म

Vinayaka Chaturthi 2025 Date: 23 या 24 दिसंबर कब है विनायक चतुर्थी व्रत? जानें सही डेट, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

Vinayaka Chaturthi 2025 Date: हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर माह के चतुर्थी तिथि पर विनायक चतुर्थी व्रत किया जाता है, जो संतान सुख प्राप्ति के लिए बेहद अहम माना जाता हैं. इस बार विनायक चतुर्थी पर भद्रा लग रही है और राज पंचक भी है. आइये जानते हैं कब है विनायक चतुर्थी व्रत? किस शुभ मुहूर्त में की जाएगी पूजा और क्या है पूजा विधि?

December Vinayaka Chaturthi 2025 Date: हिंदू धर्म में विनायक चतुर्थी व्रत को बेहद खास माना जाता है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह व्रत हर माह के चतुर्थी तिथि पर किया जाता है. इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है और यह व्रत संतान सुख प्राप्ति के लिए बेहद अहम माना जाता है. साल का आखिरी महीना चल रहा है और आने वाली चतुर्थी तिथि पर यह साल का आखिरी विनायक चतुर्थी व्रत होगा, लेकिन इस दिन भद्रा लग रही है और राज पंचक भी है. आइये जानते हैं कब है विनायक चतुर्थी व्रत? किस शुभ मुहूर्त में की जाएगी पूजा और क्या है पूजा विधि? 

कब है दिसंबर में विनायक चतुर्थी व्रत

पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 23 दिसंबर को दोपहर में 12 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो रही है, जो अगले दिन 24 दिसंबर को दोपहर में 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि के आधार पर दिसंबर की विनायक चतुर्थी का व्रत 24 दिसंबर दिन बुधवार को होगा. ऐसे में यह दिन इसलिए खास हैं, क्योंकि बुधवार का दिन  भगवान गणशे जी का होता है. इसलिए विनायक चतुर्थी व्रत का दोगुना फल प्राप्त होगा. इसके अलावा पंचांग के अनुसार विनायक चतुर्थी पर हर्षण योग प्रात:काल से लेकर शाम 04 बजकर 02 मिनट तक है. वहीं धनिष्ठा नक्षत्र प्रात:काल से लेकर पूर्ण रात्रि तक है.

विनायक चतुर्थी पर पूजा का शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: नहीं है
  • अमृत काल: 9:22 PM – 11:03 PM
  • ब्रह्म मुहूर्त: 5:33 AM – 6:21 AM
  • शुभ समय: 11:07 AM – 12:26 PM
  • अन्नप्राशन शुभ मुहूर्त: 2:52 PM – 4:02 PM
  • गर्भाधान संस्कार शुभ मुहूर्त: 2:52 PM – 4:02 PM, 5:12 PM – 9:23 PM, 11:40 PM – 6:34 AM (25 दिसंबर)

विनायक चतुर्थी के दिन पंचक और भद्रा में

इस बार विनायक चतुर्थी के दिन भद्रा और पंचक भी है. भद्रा का वास स्थान पाताल लोक है. वहींं बुधवार को शुरु होने वाला पंचक राज पंचक कहलाता है. इसे अशुभ नहीं माना जाता है.

  • भद्रा का प्रारंभ-  सुबह 07 बजकर 11 मिनट से दोपहर 01 बजकर 11 मिनट तक
  • पंचक का प्रारंभ -शाम 07 बजकर 46 मिनट से अगले दिन 25 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 12 मिनट तक
  • राहुकाल का समय- दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से 01 बजकर 38 मिनट तक

विनायक चतुर्थी व्रत  का महत्व

विनायक चतुर्थी के दिन व्रत और गणेश पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ती होती है, संतान के जीवन के दुख कम होते हैं. जीवन मेंगणेश जी की कृपा से सभी कार्य सफल होते हैं.  इस दिन पूजा में गणेश जी को दूर्वा जरूर अर्पित करना चाहिए. लेकिन ध्यान रहें कि विनायक चतुर्थी के दिन चंद्रमा का दर्शन वर्जित माना जाता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST

UP Board: अब नहीं चलेगी ‘कमीशनखोरी’! यूपी बोर्ड ने सभी स्कूलों में सरकारी किताबें की अनिवार्य, नियम तोड़ा तो खैर नहीं

UP बोर्ड का बड़ा फैसला! सत्र 2026-27 से 9वीं-12वीं के लिए केवल अधिकृत सरकारी किताबें…

Last Updated: April 5, 2026 21:48:32 IST