होम / Grahan 2024: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए सही डेट और सूतक काल

Grahan 2024: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए सही डेट और सूतक काल

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : February 16, 2024, 6:26 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Grahan 2024: मानव जीवन में ग्रह-नक्षत्रों का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति में बदलाव के साथ ही व्यक्ति के भाग्य में भी बदलाव होता रहतै है। इनमें सूर्य और चंद्र ग्रहण भी महत्वपूर्ण हैं। साल 2024 में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण जैसी खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेगी, साल 2024 में भी चार ऐसे ग्रहण देखने को मिलेंगे। इनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। तो चलिए जानते हैं साल का पहला सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण कब लगेगा।

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण

  • साल 2024 पहले सूर्य ग्रहण की तिथि- 08 अप्रैल, 2024
  • पहला सूर्य ग्रहण का समय- 8 अप्रैल को रात्रि 09:12 बजे से रात्रि 01:25 बजे तक
    खत्म होगा
  • सूर्य ग्रहण की कुल समय- 4 घंटे 39 मिनट
  • पहला सूर्य ग्रहण सूतक काल- साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।

Surya Grahan 2024 Date: इस दिन लगेगा साल का 2024 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए  कब से होगा सूतक काल | kab lagega saal ka pehla surya grahan

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

  • साल 2024 का दूसरे सूर्य ग्रहण की तिथि- दूसरा सूर्य ग्रहण 02 अक्टूबर 2024 को लगेगा।
  • दूसरे सूर्य ग्रहण का समय- 2 अक्टूबर को रात 09:13 बजे और मध्यरात्रि 03:17 बजे समाप्त होगा।
  • सूर्य ग्रहण की कुल समय अवधि- 6 घंटे 4 मिनट।
  • दूसरे सूर्य ग्रहण का सूतक काल- साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी नहीं माना जाएगा।

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण

  • साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण तिथि- 25 मार्च 2024
  • पहला चंद्र ग्रहण का समय- सुबह 10 बजकर 24 मिनट से दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक।
  • पहले चंद्र ग्रहण की कुल समय अवधि- 04 घंटे 36 मिनट।
  • पहला सूतक काल- भारत में सूतक मान्य नहीं होगा।

साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण

  • साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण- 18 सितंबर 2024
  • दूसरे चंद्र ग्रहण का समय- सुबह 06:12 बजे से सुबह 10:17 बजे तक
  • दूसरे चंद्र ग्रहण की कुल अवधि- 04 घंटे 04 मिनट
  • दूसरा सूतक काल- भारत में सूतक मान्य नहीं होगा।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT