होम / Vastu Tips Money Plant से आर्थिक तंगी होगी दूर

Vastu Tips Money Plant से आर्थिक तंगी होगी दूर

Prachi • LAST UPDATED : October 2, 2021, 8:13 am IST
Vastu Tips ज्यादातर घरों में फूल, औषधि, डेकोरेशन, सब्जियां और फलों वाले पौधे लगाए जाते हैं। इन्हीं के साथ एक पौधा है Money Plant जो घर की शोभा तो बढ़ाएगा ही साथ में सुख समृद्धि, सकारात्मक वातावरण बनाने का काम करता है। इससे बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती। Money Plant इन खूबियों के साथ धन का भंडार भी माना जाता है। लेकिन आपको मनी प्लांट कहां और कैसे लगाना है। इसके साथ ही ध्यान रखें कि Money Plant के पत्ते न मुरझाएं और सही दिशा का ख्याल रखें।  आइये हम आपको बताते हैं जानते हैं Money Plant के वास्तु टिप्स के बारे में।

Money Plant को हमेशा दक्षिण-पूर्व में लगाएं ( Vastu Tips)

वास्तु शास्त्र के अनुसार  Money Plant को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। इसे घर का आग्नेय कोण भी कहा जाता है। इस दिशा से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है। वहीं शुक्र इस दिशा का ग्रह है। जो काफी शुभ माना जाता है।

Money Plant  उत्तर-पूर्व में कभी न लगाएं (Vastu Tips)

यदि आप भी Money Plant से सुख-समृद्धि और सकारात्मकता चाहते हैं तो कभी भी इसे उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाएं। यह दिशा ईशान कोण होती है। जो शुक्र ग्रह की दुश्मन मानी जाती है। ऐसे में यदि आप इस दिशा में Money Plant लगाएंगे तो यह काफी अशुभ होता है इसलिए इस दिशा में यह पौधा नहीं लगाना चाहिए। Money Plant को कम धूप वाली जगह पर रखें और पर्याप्त पानी दें।

Money Plant  को मुरझाने न दें ( Vastu Tips)

Money Plant  को हमेशा हरा भरा रखें। इसके पत्तों को कभी मुरझाने नहीं देना चाहिए। वहीं यदि कोई पत्ता सूख जाता है तो उसे काट दें।  वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट जितना हरा भरा होगा आपके  धन में उतनी वृद्धि होगी। मनी प्लांट एक बेल है। इसीलिए हो सके तो इसे जमीन पर न फैलने दें और ऊपर की चढ़ने दें। अन्यथा घर में वास्तु दोष बढ़ता है।

 

Connect Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.