होम / शीतला माता को क्यों लगाया जाता है बासी खाने का भोग, जानिए क्या है कारण Why Sheetla Mata is offered stale food, know what is the reason

शीतला माता को क्यों लगाया जाता है बासी खाने का भोग, जानिए क्या है कारण Why Sheetla Mata is offered stale food, know what is the reason

Harpreet Singh • LAST UPDATED : March 19, 2022, 6:20 pm IST

इंडिया न्यूज नई दिल्ली

Why Sheetla Mata is offered stale food know what is the reason : वैसे तो हमारे देश में सालभर बहुत से पर्व-त्योहार अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग मान्यताओं के आधार पर मनाए जाते हैं। इन्हीं में से शीतला अष्टमी (Sheetla ashtami) भी एक त्योहार के रूप में बडुी श्रद्धा से मनाया जाता है। यह त्योहार हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जातता है।

आपको बता दें कि हमारे देश के कई हिस्सों में इस त्योहार को बसौड़ा अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार होली के आठवें दिन मनाया जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक अष्टमी के दिन शीतला माता को मीठे चावलों का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन शीतला माता की विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और शारीरिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

कब है शीतला अष्टमी?

शीतला अष्टमी इस साल 25 मार्च 2022 को

चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि इस साल 25 मार्च 2022 दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाओं के द्वारा व्रत रखा जाता है और शीतला माता की पूजा-अर्चना भी की जाती है। चैत्र मास की अष्टमी तिथि 25 मार्च दिन शुक्रवार को रात 12:09 बजे इसका शुभ मुहूर्त शुरू होगा जो रात 10:04 बजे तक रहेगा।

शीतला अष्टमी पर बासी खाने की प्रथा क्यों है?

जैसा की आपको पता ही होगा कि शीतला अष्टमी के दिन बासी खाना खाया जाता है और इसी बासी खाने का शीतला माता को भी भोग लगाया जाता है। इसी कारण इसे कई जगहों पर बसौड़ा भी कहा जाता है। जिस जगह होली की पूजा की जाती है, उसी जगह बसौड़े की पूजा की जाती है। जो लोग अष्टमी को पूजा करते हैं, वे सप्तमी की रात को ही खाना बना लेते हैं और अष्टमी वाले दिन इसी बासी खाने को प्रसाद के रूप में शीतला माता को भोग लगाते हैं।

माता को ठंडी चीजें बहुत प्यारी Sheetala Ashtami

जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि शीतला माता को शीतल चीजें पसंद हैं। इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से व्यक्ति चेचक और खसरा जैसी कई बीमारियों से दूर रहता है। ऐसी मान्यता है कि शीतला माता को ठंडी चीजें बहुत प्यारी होती हैं। यही कारण है कि शीतला माता को सप्तमी और अष्टमी को ठंडी चीजों का भोग लगाया जाता है। Sheetala Ashtami

Read more : List of Important Days and Dates of April 2022 अप्रैल 2022 के महत्वपूर्ण दिनों और तिथियों की सूची

Also Read : Bhagwant Mann Oath Ceremony Live Photos बसंती रंग में रंगा पंजाब, यहां देखिए शपथ ग्रहण समारोह की सीधी तस्वीरें

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.