India News (इंडिया न्यूज़), Rashifal: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व होता है। इसके साथ ही ज्योतिषशास्त्र में बुध को भी विशेष स्थान दिया गया है। बुध देव को बुद्धि, गणित, चतुरता,तर्क, संवाद और मित्रता का कारक ग्रह माना जाता है। बुध के अच्छा होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति भी होती है और सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। बुध देव को राजकुमार भी कहा जाता है। 18 जून को बुध देव आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि का भाग्य अच्छा होगा तो वहीं कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आद्रा नक्षत्र में बुध के प्रवेश करने से कैसा होगा सभी राशियों का हाल

मेष राशि: आत्मविश्वास से भरपूर लेकिन मन परेशान हो सकता है। धैर्य रखने की जरूरत है। कारोबार में भागदौड़ अधिक होगा और अपनी भावनाओं पर नियत्रंण रखें। इस राशि वालों का कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

वृषभ राशि: आत्मविश्वास तो बहुत होगा लेकिन मन परेशान हो सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें और आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। आपरो भागदौड़ अधिक करना पड़ेगा।

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी वायनाड से करेंगी चुनावी शुरुआत, कहा-मैं नर्वस नहीं हूं-Indianews

मिथुन राशि: मानसिक शांति बनाए रखें। जीवनसाथी की सेहत का ज्यादा ध्यान दें। मित्रों का सहयोग मिल सकता है।आत्मविश्वास से भरपूर रहेगें केवल धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

कर्क राशि: पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कर्क राशि वालों का मन प्रसन्न होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी साथ ही आय में भी वृद्धि होगी। माता का सान्निध्य भी मिलेगा।

सिंह राशि: पठन-पाठन में आपकी रुचि बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। इसके साथ ही पिता की सेहत का भी ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। मन में उतार-चढ़ाव रहेगा।

कन्या राशि: आत्मसंयत बनाएं रहें। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता से सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं।

तुला राशि: आपका मन प्रसन्न रहेगा। पठन-पाठन में रुचि भी बढ़ेगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

शुक्र, बुध, सूर्य की चाल से इन तीन राशियों में मचेगी खूब हलचल, जानें कौन सी राशि है शामिल- IndiaNews

वृश्चिक राशि: आत्मविश्वास भी भरपूर रहेंगे आप परंतु किसी से बातचीत करने में संतुलित रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे साथ ही कारोबार में भी वृद्धि होगी। मन प्रसन्न होगा और शैक्षिक कार्यों में भी सफलता मिलेगी।

धनु राशि: भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन भी अव्यवस्थित हो सकता है। आत्मविश्वास तो भरपूर होंगे, परंतु मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। आय और लाभ में वृद्धि होगी

मकर राशि: मन शांत रहेगा फिर भी संयत बनाए रखें। बातचीत में भी संतुलन बनाए रखें। नौकरी में अफसरों से संबध बनाकर रखें। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें।

कुंभ राशि: धैर्यशीलता बनाए रखें और परिवार का भी साथ मिलेगा। वाणी में मधुरता होगी, परंतु मन अशांत हो सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा।

मीन राशि: मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें और क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। संतान सुख में भी वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें।