होम / नवरात्रि के तीसरे दिन करें देवी के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि

नवरात्रि के तीसरे दिन करें देवी के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : March 23, 2023, 10:28 pm IST

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ हो गया है। घर-घर में माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा की जा रही है। कल नवरात्रि का तीसरा दिन है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा की तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा की पूजा-अराधना की जाती है। माता चंद्रघंटा का स्वरूप सौम्य है। मां चंद्रघंटा के सिर पर घंटे के आकार का चंद्रमा है। इसलिए इन्हें देवी चंद्रघंटा कहा जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार देवी चंद्रघंटा की पूजा करने से ऐश्वर्य-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा कैसे करें।

ऐसे करें देवी चंद्रघंटा की पूजा  

नवरात्रि के तीसरे दिन विधिपूर्वक मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन सुबह स्नान आदि से निवृत होने के बाद लाल रंग के कपड़े पहनें। इसके बाद गंगाजल से शुद्ध होकर माता की पूजा शुरू करनी चाहिए। मां चंद्रघंटा की पूजा में ‘ओम् चंद्रघंटायै नम:’ मंत्र का जाप किया जाता है। इसके साथ ही मां चंद्रघंटा को अक्षत, सिंदूर, धूप-दीप, और लाल रंग के फूल चढाएं। देवी को दूध से बनी हुई मिठाई का भोग भी लगाएं।

मां चंद्रघंटा का लगाएं ये भोग

मां चंद्रघंटा को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार कन्याओं को खीर, हलवा और स्वादिष्ट मिठाई भेंट करने से माता प्रसन्न होती है, मान्यता है कि मां चंद्रघंटा को प्रसाद के रूप में गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाने से भक्तों की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

Also Read: चैत्र नवरात्रि में इन वास्तु उपायों से प्रसन्न होगी मां दुर्गा, होगी धन की वृद्धि

लेटेस्ट खबरें

Summer Special Trains: गर्मियों में बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी! भारतीय रेलवे चलाएगी समर स्पेशल ट्रेनें
TikTok Ban: एलोन मस्क ने की अमेरिका में टिकटॉक के प्रतिबंध की निंदा, एक्स प्लेटफॉर्म को बैन से हो सकता है फायदा
Israel Nuclear Sites: इजराइल के परमाणु हथियारों पर आया ईरान का बड़ा बयान, क्या बढ़ने वाली है तेल अवीव की मुसीबत?
Salman-Lawrence Bishnoi: सलमान खान के पते पर ‘लॉरेंस बिश्नोई’ को लेने के लिए यूपी के शख्स ने भेजी कैब, पुलिस ने किया गिरफ्तार
China Military Reorganisation: ‘लड़ो और जीतो’ युद्ध, चीन के सबसे बड़े सैन्य पुनर्गठन का शी जिनपिंग ने दिया आदेश
China Flooding: चीन के लिए आई बहुत बुरी खबर, शोधकर्ताओं ने कहा डूब रहे हैं लगभग आधे प्रमुख शहर
Bird Flu Virus: H5N1 बर्ड फ्लू स्ट्रेन का दूध में चला पता, WHO की रिपोर्ट में खुलासा