Yearly Horoscope June 11 Born People: मूलांक की गणना 1 से 9 तक होती है जो जन्म की तारीख से तय होता है। यदि आपका जन्म 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 तारीख में हुआ है तो यह आपका मूलांक होगा। 11 जून को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। न्यूमरोलॉजी के अनुसार 11 जून को जन्मे लोगों के स्वामी चंद्रमा हैं। तो आइये न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह से जानते हैं कि 11 जून को जन्मे लोगों का साल 2024 कैसा रहेगा।
कामों में आएगी रुकावट या अड़चन
न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार 11 जून को जन्मे लोगों को इस साल थोड़ा संभलकर चलना होगा। क्योंकि आपके लिए ये केतु का साल है, जो कामों में रुकावट या अड़चन लाता है। आप जितनी भी प्लानिंग के साथ काम करेंगे, कुछ ना कुछ परेशानी खड़ी होने की संभावना बनी रहेगी। लेकिन परेशान होकर बैठने से कुछ नहीं होगा। आपको उनका सामना कर रुकावटों को पार करना होगा।
आर्थिक तौर पर होंगे मजबूत, जानें क्या कहते हैं 8 जून को जन्मे लोगों के सितारे
ना लें बिजनेस में कोई रिस्क
न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार एक तरह से इस साल आप मेहनत तो बहुत करेंगे लेकिन उसका फल थोड़ा कम ही मिलेगा। बिजनेस में भी कोई रिस्क ना लें। सोच समझकर फैसले करें, आपकी थोड़ी सी भी लापरवाही आगे चलकर आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। अपने हों या गैर सभी से संभल कर रहें।
बॉस या सीनियर्स से हो सकती है अनबन, जानें क्या कहते हैं 7 जून को जन्मे लोगों के सितारे
साल के अंत तक होगा सब सही
न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार अपनों पर भी आंख बंदकर के भरोसा नहीं करना हैं, क्योंकि अक्सर अपने ही धोखा देते हैं। बस बिना निराश हुए, खुद पर और भगवान पर भरोसा करके आगे बढ़ते रहेंगे, काम करते रहेंगे, साल के अंत तक बदलाव होंगे और सब सही हो जाएंगा।
बेहद भाग्यशाली होने वाला है ये साल, जानें क्या कहते हैं 6 जून को जन्मे लोगों के सितारे
व्यक्तित्व और स्वभाव
मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही केयरिंग नेचर के होते हैं। दरअसल, मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा होता है। चंद्रमा के कारण ही ये थोड़ा भावुक होते हैं। साथ ही यह लोग किसी न किसी पर निर्भर रहते हैं। या तो यह अपने पार्टनर पर निर्भर होते हैं या फिर किसी अन्य व्यक्ति पर। ये अपने पर्सनालिटी से सभी को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यह बहुत ही क्रिएटिव होते हैं।
बेहद अच्छा साबित होगा ये साल, जानें क्या कहते हैं 5 जून को जन्मे लोगों के सितारे