Yearly Horoscope June 6 Born People: मूलांक की गणना 1 से 9 तक होती है जो जन्म की तारीख से तय होता है। यदि आपका जन्म 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 तारीख में हुआ है तो यह आपका मूलांक होगा। 6 जून को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होगा। न्यूमरोलॉजी के अनुसार 6 जून को जन्मे लोगों के स्वामी शुक्र हैं। तो आइये न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह से जानते हैं कि 6 जून को जन्मे लोगों का साल 2024 कैसा रहेगा।

बेहद भाग्यशाली होने वाला है ये साल

न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार 6 जून को जन्मे लोगों के लिए ये साल बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। ये बदलाव आपके लिए पॉजिटिव साबित होंगे। और ये साल आपके लिए यादगार सालों में से एक होगा। अगर आपका बिजनेस है तो ये साल आपके लिए बेहद भाग्यशाली होने वाला है। आप नई पार्टनरशिप भी शुरू कर सकते हैं। घर, गाड़ी खरीदने का भी योग बन रहा है।

बेहद अच्छा साबित होगा ये साल, जानें क्या कहते हैं 5 जून को जन्मे लोगों के सितारे

बन रहा विदेश यात्रा का योग

न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार आपका यात्रा पर भी जाने की संभावनाएं हैं। यात्रा काम के लिए भी हो सकती है या फिर परिवार के साथ छुट्टी मनाने भी जा सकते हैं। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको सिर्फ एक बात का ख्याल रखना है कि कुछ भी बोलने से पहले सोचें क्योंकि आपकी छोटी सी बात आपके खिलाफ जाकर पहाड़ जितनी बड़ी साबित हो सकती है।

साबित हो सकता है भाग्योदय का साल, जानें क्या कहते हैं 1 जून को जन्मे लोगों के सितारे

व्यक्तित्व और स्वभाव

इस मूलांक के लोगों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है। कोई भी इनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता है। इस मूलांक के लोग दीर्घायु, स्वस्थ, बलवान और बहुत हंसमुख होते हैं। यह लोग दिल से बहुत उदार और नीतिज्ञ होते हैं। ये लोग उत्तम शिक्षा प्राप्त करते हैं। इन लोगों की संगीत और चित्रकला में अच्छी रुचि होती है। ये लोग खूबसूरती के दीवाने होते हैं। शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण ये लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं।

यादगार साबित होगा यह साल, जानें क्या कहते हैं 31 मई को जन्मे लोगों के सितारे