Yearly Horoscope June 8 Born People: मूलांक की गणना 1 से 9 तक होती है जो जन्म की तारीख से तय होता है। यदि आपका जन्म 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 तारीख में हुआ है तो यह आपका मूलांक होगा। 8 जून को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। न्यूमरोलॉजी के अनुसार 8 जून को जन्मे लोगों के स्वामी शनिदेव हैं। तो आइये न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह से जानते हैं कि 8 जून को जन्मे लोगों का साल 2024 कैसा रहेगा।
आर्थिक तौर पर होंगे मजबूत
न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार 8 जून को जन्मे लोगों के लिए ये साल अंक शास्त्र के मुताबिक बृहस्पति का साल है। वैसे तो ये साल सभी के लिए बेहद अच्छा रहने वाला है, लेकिन खासकर छात्रों के लिए ये साल सफलता भरा रहने वाला है। आर्थिक तौर पर भी इस साल आप मजबूत होंगे। पिछले रुके सभी कान आपके पूरे हो जाएंगे। बस किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। कोई भी काम करें, पूरी प्लानिंग के साथ करें। अगर कोई नया काम शुरू करें तो उसे अधूरा ना छोड़े।
बॉस या सीनियर्स से हो सकती है अनबन, जानें क्या कहते हैं 7 जून को जन्मे लोगों के सितारे
प्रमोशन की है संभावना
न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार इस साल आप नए नए लोगों से मिलेंगे, नए कॉन्टेक्ट्स बनाएंगे। जोकि लॉन्ग टर्म में जाकर आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगी। नौकरीपेशा हैं तो आपके प्रमोशन की संभावना है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लेखक हैं या किसी भी तरह के राइटिंग वर्क में हैं तो आपके लिए ये साल अच्छा रहेगा। बिजनेस करने के लिए भी अच्छा साल है, लेकिन बिना जांच-पड़ताल करें, कोई भी पार्टनरशिप शुरू ना करें, धोखा मिल सकता है, नुकसान उठाना पड़ सकता है।
बेहद भाग्यशाली होने वाला है ये साल, जानें क्या कहते हैं 6 जून को जन्मे लोगों के सितारे
व्यक्तित्व और स्वभाव
मूलांक 8 वाले लोगों पर शनि ग्रह का प्रभाव रहता है, इसलिए ये लोग न्याय को पसंद करते हैं। मूलांक 8 वाले लोग कर्मों के आधार पर फल प्राप्त करना पसंद होता है। इन्हें कर्मों पर विश्वास होता है। मूलांक 8 वाले लोग बहुत ही मैनेज तरीके से चलना पसंद करते हैं। इन्हें चीजों में बिखराव पसंद नहीं होता है। इन्हें भौतिकता और आध्यात्मिकता के बीच संतुलन रखना पसंद होता है। जजमेंटल होना भी इनके स्वभाव का हिस्सा है।
बेहद अच्छा साबित होगा ये साल, जानें क्या कहते हैं 5 जून को जन्मे लोगों के सितारे