India News (इंडिया न्यूज़), Vastu for bathroom: हर कोई खुशहाल जीवन की कामना करता है। हालांकि, अक्सर देखा जाता है कि कड़ी मेहनत करने के बाद भी लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो पाती है। इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु के अनुसार घर का हर हिस्सा महत्वपूर्ण होता है। बेडरूम और किचन की तरह ही बाथरूम का भी अपना महत्व होता है। कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें भूलकर भी बाथरूम में नहीं रखना चाहिए। आइए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आचार्य रवि शुक्ला से विस्तार से जानते हैं।
बाथरूम से आज ही हटा दें ये वस्तु
टूटी चप्पल
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बाथरूम में टूटी चप्पल बिल्कुल भी नहीं रखनी चाहिए। टूटी चप्पल घर में नकारात्मक ऊर्जा लाती है। इसलिए ऐसी वस्तु भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए।
गीले कपड़े
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर बाथरूम में गीले कपड़े हैं तो उन्हें धोकर तुरंत घर के बाहर सूखने के लिए रख दें। गीले कपड़ों को कभी भी बाथरूम में नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि ये सूर्य दोष का कारण बनते हैं।
टूटा हुआ शीशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में टूटा हुआ दर्पण भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ये वास्तु दोष का कारण बन सकता है। जिसके कारण व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
खाली बाल्टी
बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए। ऐसी बाल्टी घर में दुर्भाग्य का कारण बन सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में हमेशा पानी से भरी बाल्टी रखना उचित होता है।
नल से पानी टपकना
वास्तु शास्त्र के अनुसार नल से टपकता पानी दुर्भाग्य बढ़ाता है। अगर बाथरूम या घर में किसी भी नल से पानी टपकता है तो उसे तुरंत ठीक करवा लें, नहीं तो घर में दरिद्रता आती है।
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।