होम / जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए आज जुटेंगे Afghani

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए आज जुटेंगे Afghani

Sameer Saini • LAST UPDATED : September 15, 2021, 12:23 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
तालिबान के खिलाफ अफगानिस्तान के नागरिक 16 सितंबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जुटेंगे और साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे। यह प्रदर्शन अफगान सॉलिडेरिटी कमेटी के बैनर तले आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए कमेटी सदस्य काइस मलिक ने कहा कि अफगानिस्तान में बिना कारण आम लोगों को मारा जा रहा है। पड़ोसी देश पाकिस्तान के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष समर्थन के चलते तालिबान ही सब कर रहा है। पंजशीर में पाकिस्तान के एजेंट बार-बार हमला कर रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वह अफगानी लोगों को न भूले। तालिबान की बर्बरता को रोकने के लिए दबाव बनाए।

Tags:

लेटेस्ट खबरें