होम / Amaging एक ऐसा फल जिसकी कीमत जान रह जाएंगे दंग

Amaging एक ऐसा फल जिसकी कीमत जान रह जाएंगे दंग

Amit Sood • LAST UPDATED : November 5, 2021, 2:08 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Amaging विश्व में कुछ ऐसी बातें देखने या सुनने को मिलती हैं कि जिसको सोचने पर व्यक्ति मजबूर हो जाता है कि वाक्य में क्या ऐसा हो सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं यहां एक ऐसे फल की जिसके रेट के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
दुनिया के अलावा भारत में भी कई तरह के फल और सब्जियां पाई जाती हैं। सेब, अंगूर, अनार, संतरा, आम और लीची तो सभी ने खाया होगा, लेकिन क्या ऐसे भी फल हैं जिनकी कीमत लाखों रुपये किलो हैं। जी हां जापान में एक फल मिलता है जिसकी कीमत लाखों में है जिसको खरीदने के बारे में कोई आम आदमी कभी नहीं सोच सकता। आईए जानते हैं इस महंगे फल और उसके मूल्य के बारे में।

हीरे से महंगा बिकता है ये फल (Amaging)

अक्सर लोगों ने फलों की कीमत 100 से लेकर 1000 रुपये तक सुनी हो सकती है। लेकिन जिस फल के बारे में आज हम बात करने जा रहे हैं उसकी कीमत सौ रुपए नहीं, हजार रुपए नहीं बल्कि लाखों रुपए हैं। अभी आपके दिमाग में बार-बार ऐसा आ रहा होगा कि आखिर ऐसा कौन सा फल है जिसकी कीमत लाखों रुपए है। लेकिन यह बिल्कुल सत्य है। दुनिया के महंगे फलों में शामिल इस फल का नाम युबरी खरबूजा है। इस फल की खेती जापान में होती है और वहीं पर बिकता है। इस फल का निर्यात बहुत कम किया जाता है। इसको सूरज की रोशनी में नहीं बल्कि ग्रीन हाउस में उगाया जाता है। जापान में मिलने वाले एक युबरी कस्तूरी खरबूजे की कीमत 10 लाख होती है। दो खरबूजे 20 लाख रुपए में मिलते हैं। साल 2019 में ये खरबूजे 33,00,000 रुपए में नीलाम हुए थे। अंदर से नारंगी दिखने वाला यह फल मीठा होता है।

Also Read : Hyderabad Accident : बेकाबू ट्रक ने आटो को कुचला, छह की मौत

Also Read : POP Factory में जला रहे थे पटाखे, धमाके में 2 की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

Amaging

लेटेस्ट खबरें