होम / Bomb Blast in Kabul काबुल में मस्जिद के पास धमाका, कई लोगों की मौत

Bomb Blast in Kabul काबुल में मस्जिद के पास धमाका, कई लोगों की मौत

India News Editor • LAST UPDATED : October 3, 2021, 2:30 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, काबुल:
(Bomb Blast in Kabul) अफगानिस्तान में जब से तालिबानी हकूमत आइ है तभी से वहां अशांति है। रविवार को काबुल की ईदगाह मस्जिद के नजदीक जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की बात सामने आ रही है। तालिबान के प्रवक्ता ने बताया कि ये धमाका मस्जिद के गेट पर हुआ है। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ये हमला आईएसआईएस-के यानी इस्लामिक स्टेट-खुरासान ने किया है।

तालिबान के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस हमले में बड़ी संख्या में नागरिक मारे गए हैं। तालिबान सरकार में सूचना और संस्कृति मंत्रालय में उप मंत्री जबीउल्लाह मुजाहिद ने ट्वीट करते हुए कहा कि बम धमाका काबुल की ईदगाह मस्जिद के एंट्रेंस गेट पर हुआ है। हालांकि हमले में कितने लोग मारे गए हैं, इस बारे में तालिबान की सरकार ने अभी तक कुछ नहीं बताया है। उसने कहा कि बम धमाका रविवार की दोपहर भीड़ वाले स्थान पर हुआ है।

बता दें कि मस्जिद के पास ही मुजाहिद की मां के निधन पर दुआ की जानी थी। आतंकियों ने इस प्रार्थना सभा को ही निशाना बनाया है। कुछ दिनों पहले ही मुजाहिद की मां का निधन हुआ है। इस हमले को अंजाम देने का शक इस्लामिक स्टेट (खुरासान) पर जताई जा रही है।

Connect Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Hair Oil: बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं ये तेल, इनके इस्तेमाल से फ्रीजी और रफ हेयर में आएगी जान -Indianews
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के समय इस चमत्कारी स्तोत्र का जरूर पढ़ें पाठ, धन संबंधी परेशानी होगी दूर -Indianews
भारत के खिलाफ स्वीट प्वाइजन बन रहा चीन, PLA की पॉलिसी में ये बदलाव
पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन की मौत, लश्कर-ए-इस्लाम का सरगना था हाजी अकबर अफरीदी
Lok Sabha Election 2024: चुनाव के नतीजों के लिए EVM या VVPAT में कौन ज्यादा सही? जानें जनता की राय- Indianews
230 KPH की टॉप स्पीड के साथ भारत में लॉन्च हुई BMW i5 M60 xDrive EV, देखें डिटेल्स- Indianews
Salman Khan फायरिंग केस में शूटरों को बंदूकें देने वाले 2 लोगों को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार -Indianews
ADVERTISEMENT