इंडिया न्यूज, रोम:
(woman’s statue Controversy) इटली में एक महिला के स्टैच्यू पर विवाद हो गया। यह विवाद स्टैच्यू पर लगी महिला पौशाक को लेकर हुआ, जिस पर वहां की महिलाओं ने आपत्ति जताई है। दरअसल, इटली के सैप्री शहर में एक महिला की प्रतिमा कांसे नामक धातु से बनी हुई है, जिस पर छोटी साइज की पौशाक लगी है।
इस पात्र का नाम ला स्पिगोलैट्रिस डी सप्री था। माना जा रहा है कि इसकी प्रेरणा 1857 में लुइगी मर्केंटिनी की कविता के कैरेक्टर से ली गई है। प्रतिमा पर छोटी पौशाक को लेकर वहां की महिला संगठनों का आरोप है कि प्रतिमा से उनकी भावनाएं आहत हो रही हैं, क्योंकि यह लिंगभेद का प्रतीक है। महिला सांसद लाउरा बोल्ड्रिनी ने कहा- यह स्टैच्यू महिलाओं के खिलाफ हिंसा का प्रतीक है। कोई भी संस्था महिलाओं को एक सेक्शुअल आॅब्जेक्ट के तौर पर नहीं पेश कर सकती। पुरुष प्रधानता देश की बुराइयों में से एक है।
उधर, डेमोक्रेटिक पार्टी की महिला नेताओं ने कहा- हमें सेक्शुअल आब्जेक्ट के तौर पर पेश किया जा रहा है। यह गलत और बेहद अपमानजनक है। यह इतिहास और महिलाओं के मुंह पर तमाचे की तरह है। वहीं सैप्री की मेयर ने स्टैच्यू का बचाव किया। कहा- इसे मूर्तिकार इमैनुएल स्टिफानो ने बिना किसी गलती के सुंदरता के साथ बनाया। शहर के मूल्यों, सिद्धांतों और परंपराओं पर सवाल नहीं उठाए जा सकते।