होम / Fire in Japan : क्लिनिक में आग से 10 महिलाओं समेत 27 की मौत

Fire in Japan : क्लिनिक में आग से 10 महिलाओं समेत 27 की मौत

Sameer Saini • LAST UPDATED : December 17, 2021, 5:13 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Fire in Japan : जापान के ओसाका शहर में शुक्रवार को एक बिल्डिंग में आग लग गई। जिस कारण 27 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 10 महिलाएं भी शिकार हुई हैं। बताया जा रहा है कि ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है और इनमें अधिकतर लोग मानसिक रोगी थे और क्लिनिक में इलाज करवाने आए थे। वहीं आग किन कारणों से लगी इसका पता अब तक नहीं लगा।

कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू (Fire in Japan)

इस घटना पर दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि पश्चिमी जापान में ओसाका शहर के किताशिन्ची रेलवे स्टेशन के पास व्यस्त कारोबारी इलाके में लगी आग पर आधे घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। आग को फैलते हुए देखने वाली एक अधेड़ उम्र की महिला ने सार्वजनिक प्रसारक एनएचके को बताया कि बहुत गहरा धुंआ था। बहुत तेज गंध भी आ रही थी। माना जा रहा है कि इस तरह की गंध ऑफिस और क्लिनिक में मौजूद रहे फर्नीचर और अन्य उपकरणों के जलने की वजह से आ रही हो। (Fire in Japan)

बताया जा रहा है की यह एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग थी। इसके चौथे फ्लोर पर एक मेंटल हेल्थ क्लिनिक है और अक्सर यहां कई लोग मौजूद रहते हैं। शुक्रवार सुबह भी यहां कई मरीज आए थे। अचानक आग लग गई। इमरजेंसी सर्विस अलर्ट के बाद 20 से ज्यादा फायर ब्रिगेड यहां पहुंचीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन 27 लोगों को नहीं बचाया जा सका।

कई लोगों को किया गया रेस्क्यू (Fire in Japan)

आग लगने के बाद कुछ लोग मदद के लिए चीखते नजर आए। आग इतनी भीषण थी की इसकी लपटें पांचवीं और छठवीं मंजिल तक जा रही थी। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक बिल्डिंग के जिस हिस्से में आग लगी, वो काफी संकरा था। लोग वहां फंस गए और इसी वजह से तेजी से दम घुटा। इन सब के बावजूद बहुत से लोगो को रेस्क्यू भी कर लिया गया ।

Also Read : India News Manch Asaduddin Owaisi तीन तलाक बिल नहीं है सही फैसला

Also Read : India News Manch Rakesh Tikait बोले मैं चुनाव नहीं लडूंगा

Also Read : India News Manch Jyotiraditya Scindia 7 सालों में हमारी सरकार ने बनाए 65 हवाई अड्डे : ज्योतिरादित्य माधव राव सिंधिया

Also Read : India News Manch Agriculture and Animal Husbandry Today in India पीएम ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन करने के लिए काम कर रहे हैं : रूपाला

Also Read : India News Manch Vijay Diwas Ranbankure 50 साल पहले बांग्लादेश में भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटाई

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT