होम / Foreign News मेक्सिको में हादसा, 19 लोगों की मौत

Foreign News मेक्सिको में हादसा, 19 लोगों की मौत

Vir Singh • LAST UPDATED : November 27, 2021, 10:23 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, मेक्सिको सिटी:

Foreign News मेक्सिको में आज एक बस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए। यात्री तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार हादसा मध्य मेक्सिको में बस के बिल्डिंग के टकराने से हुआ। सभी यात्री धार्मिक स्थल चल्मा में दर्शन के लिए जा रहे थे। बस की रफ्तार तेज थी और इसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और यह सड़क के किनारे एक इमारत से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास तक इसकी गूंज सुनाई दी।

Foreign News छह लोगों को गंभीर चोटें आईं

प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार हादसे में घायल हुए लोगों में छह को गंभीर चोटें आईं हैं और उन्हें मध्य मेक्सिको प्रदेश की राजधानी टोलुका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के सहायक आंतरिक सचिव रिकार्डो डी ला क्रूज ने कहा कि दुर्घटना मेक्सिको सिटी के दक्षिण-पश्चिम में जोक्विसिंगो की बस्ती में हुई।

Read More :Jharkhand Accident नदी में गिरी कार, पांच लोगों की मौत

Read More : Road Accident In Bihar : छपरा मे दर्दनाक हादसा ,बरातियों से भरी गाड़ी पलटी, 4 लोगों की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT