इंडिया न्यूज, न्यूयार्क:
चीन की ओर से अतिक्रमण की कोशिशों और तनाव कम करने के लिए हो रहे भारत लगातार प्रयास कर रहा है। अब चीन के साथ सीमवा विवाद की जानकारी भारत ने अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन के साथ विभिन्न स्तरों पर हुई बातचीत में दी है। आज विश्व में चीन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से जुड़े कई ऐसे मामले हैं जो चिंता का विषय है। भारत और अमेरिका इन्हीं बिंदुओं पर दृष्टिकोण को साझा करते हुए आगे बढ़ेंगे।
सीमा पर ताजा स्थिति को लेकर अमेरिकी उप विदेश मंत्री और विदेश सचिव के बीच बातचीत हुई। चीन की गतिविधियों का ब्यौरा देते हुए भारत ने अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन के सामने अपना पक्ष रक्षा और कहा कि सीमा पर यथास्थिति में कोई बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। तनाव कम करने के लिए सेनाओं को हटाने की कोशिश की जानकारी भी भारतीय पक्ष ने बैठक में दी है। दरअसल, हाल ही में क्वाड में चीन से जुड़ी कई चिंताएं सामने आई थी उनके समाधान के लिए ही भारत और अमेरिका ने बातचीत की है।
Read Also : Varun Gandhi Targeted His Own Party : वरुण गांधी ने साधा अपनी ही पार्टी पर निशाना