होम / International Court Of Justice On Russia War : यूक्रेन में तत्काल जंग रोके रूस : आईसीजे

International Court Of Justice On Russia War : यूक्रेन में तत्काल जंग रोके रूस : आईसीजे

Vir Singh • LAST UPDATED : March 17, 2022, 7:55 am IST

संबंधित खबरें

-इंटरनेशनल कोर्ट आफ जस्टिस में हुआ मतदान, चीन ने रूस के पक्ष में की वोटिंग

International Court Of Justice On Russia War

इंडिया न्यूज,हेग:

International Court Of Justice On Russia War यूक्रेन (ukraine) के खिलाफ जांग को लेकर रूस (russia) पर अंतरराष्ट्रीय दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इंटरनेशनल कोर्ट आफ जस्टिस (ICJ) ने अब रूस को यूक्रेन में पिछले 22 दिन से जारी अपनी सैन्य कार्रवाई तत्काल प्रभाव से रोकने को कहा है।

इस मामले में आईसीजे (ICJ) ने 13-2 से हुए फैसले के बाद यह आदेश जारी किया। मतदान में 13 देश रूस को यूक्रेन में जंग रोकने के पक्ष में रहे वहीं दो ने खिलाफ मतदान किया। ये दो देश चीन (China) और रूस हैं। चीन के न्यायाधीश सू हनकिन ने चीन के ओर से वोटिंग की वहीं रूस की तरफ से रूसी उपराष्ट्रपति किरिल गेवोर्गियन अपने देश के पक्ष में वोटिंग की।

Also Read : America Statment After Russia War: हथियारों के लिए रूस पर नहीं निर्भर अमेरिका

भारत की तरफ से ICJ में रूस के खिलाफ मतदान किया गया

International Court Of Justice On Russia War
भारतीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी

संयुक्त राष्ट्र अदालत में भारत की तरफ से रूस के खिलाफ बहुमत के पक्ष में वोटिंग की गई। भारतीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी ने मतदान किया। जस्टिस दलवीर भंडारी ने वर्ष 2018 ब्रिटेन के नामित जस्टिस ग्रीनवुड को हराकर आईसीजे (ICJ) में एक और कार्यकाल हासिल किया। इस तरह वैश्विक अदालत में यह उनका दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले वर्ष 2012 में वह पहले कार्यकाल के लिए सेलेक्ट किए गए थे। पहला कार्यकाल 2018 तक जारी रहा। ब्रिटेन के जस्टिस को हराने के बाद उन्हें भारत की ओर से दोबारा नामित किया गया।

Also Read : Russia Ukraine War 18th Day Updates :यूक्रेन के ल्वीव में एयरस्ट्राइक, 35 लोगों की मौत 134 जख्मी

अमेरिका व अन्य संगठनों का रूस पर कसता शिकंजा

Russia Ukraine Crisis 21st day Update

अमेरिका व अन्य देश और वैश्विक संगठन यूक्रेन पर युद्ध के विरोध में रूस पर लगातार शिकंजा कसते जा रहे हैं। यूरोपियन यूनियन रेगुलेटर्स ने कुछ बैंकों को यूरोपीय संघ के बाशिंदों समेत रूस के सभी और बेलारूस के ग्राहकों के लेनदेन की जांच करने को कहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इस बीच यूक्रेन को लगभग 800 मिलियन डॉलर (6204 करोड़ रुपए) की सैन्य मदद देने की तैयारी में हैं। यूक्रेन पर जंग को लेकर अमेरिकी सीनेट ने रूस के राष्टÑपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ वॉर क्राइम की जांच की मांग वाले प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। उधर नाटो सचिव-जनरल जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा, हम चिंतित हैं कि मास्को यूक्रेन में संभवत: रासायनिक हथियारों सहित एक झूठा अभियान चला सकता है।

International Court Of Justice On Russia War

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT