होम / New Variant of Corona विश्व में मचा हड़कंप

New Variant of Corona विश्व में मचा हड़कंप

India News Editor • LAST UPDATED : November 26, 2021, 4:17 pm IST

संबंधित खबरें

New Variant of Corona

जर्मन सहित कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका से यात्रा पर प्रतिबंध लगाया

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

New Variant of Corona पिछले करीब दो साल से कोरोना संक्रमण पूरी दुनिया के लिए परेशानी बना हुआ है। जब भी स्वास्थ्य एजेंसिया और सरकारें इसपर रोक लगाने में कुछ हद तक कामयाबी हासिल करते हैं तभी इसका कोई न कोई नया वैरिएंट आ जाता है। वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका में मिले कोविड के नए खतरनाक वैरिएंट बी 1.1.529 से दुनिया भर के देश सतर्क हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोविड का यह वैरिएंट अब तक का सबसे म्यूटेड वर्जन है।

जर्मनी ने नए कोरोना वायरस वैरिएंट को लेकर दक्षिण अफ्रीका से अधिकतर यात्रा पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। इटली ने अफ्रीका से आने वाले फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। यूरोपियन यूनियन भी दक्षिण अफ्रीका से आने वाले फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। इजरायल में दक्षिण अफ्रीका वैरिएंट का एक केस मिला है।

New Variant of Corona ब्रिटेन ने 6 अफ्रीकी देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

यूनाइटेड किंगडम ने छह देशों से उड़ानों के अस्थाई निलंबन की घोषणा की है। ब्रिटेन ने यह फैसला कोरोना के नए वेरिएंट के सामने आने के बाद लिया है, जो कि डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक है। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में 30 से अधिक नए मामले मिले हैं, जो नए वेरिएंट के हैं। उड़ानों को रद्द करने की घोषणा यूके के स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने दी।

Also Read : PM’s address on Constitution Day महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें