होम / Russia में छात्रों पर अंधाधुंध फायरिंग, आठ की मौत

Russia में छात्रों पर अंधाधुंध फायरिंग, आठ की मौत

India News Editor • LAST UPDATED : September 20, 2021, 9:05 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, मास्को :
रूस की पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में अज्ञात हमलावर ने छात्रों पर कातिलाना हमला करते हुए आठ छात्रों की हत्या कर दी। इस दौरान कई छात्रों के घायल होने की भी सूचना है। जानकारी के अनुसार वारदात सोमवार की है। यूनिवर्सिटी में सबकुछ सामान्य की तरह चल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात जोकि हथियारों से लैस था ने बिना किसी कारण के अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिससे यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया। इस हिंसक वारदात से हर कोई दहशत में आ गया। डर के मारे छात्र जान बचाने के लिए खिड़कियों से नीचे कूदे। जिसके चलते वे घायल भी हो गए।

बचने के लिए खुद को बंद किया

हमलावर से अपनी जान बचाने के लिए छात्रों और अन्य कर्मचारियों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मास्को से लगभग 1,300 किलोमीटर (800 मील) पूर्व में स्थित पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में वारदात के तुरंत बाद बंदूकधारी को हिरासत में लिया गया था। इस दौरान संदिग्ध घायल भी हुआ है। इस संबंधी जानकारी देते हुए रूस के गृह मंत्रालय ने बताया कि बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया गया। घटना के बाद जांच समिति ने हत्या की जांच शुरू कर दी है। ज्ञात रहे कि रूस में नागरिकों को इस तरह के घातक हथियार रखने पर सख्त प्रतिबंध हैं, लेकिन शिकार, आत्मरक्षा या खेल के लिए इसे खरीदा जा सकता है।

Connect With Us:- Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Uttar Pradesh: नामकरण संस्कार के लिए जा रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, 4 महिलाओं की मौत, 20 घायल
Lok Sabha Election: पैदा तो बहुत कर दिए…, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव पर कसा तंज- Indianews
DC vs SRH : दिल्ली को उसके घर में हराना चाहेगी हैदराबाद, जानें किस टीम का पलड़ा भारी-Indianews
Electronic Voting Machines: EVM को ले फैला रहा था भ्रम, केरल पुलिस का ऑनलाइन चैनल पर बड़ी कार्रवाई- Indianews
Asaduddin Owaisi: ‘रेहान बीफ शॉप जिंदाबाद…’ असदुद्दीन ओवैसी के इस वीडियो पर मचा बवाल- Indianews
Skin Tightening Home Remedies: झूलती लटकती स्किन ने बढ़ा दी है टेंशन, स्किन टाइटनिंग के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय-Indianews
Arvind Kejriwal: जेल में केजरीवाल को दी जा रही स्लो डेथ, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप – Indianews