होम / Russia Ukraine War 14th day Updates : यूक्रेन के सेवेरोडोनेस्टक सिटी में रूसी हमले में 10 लोगों की मौत

Russia Ukraine War 14th day Updates : यूक्रेन के सेवेरोडोनेस्टक सिटी में रूसी हमले में 10 लोगों की मौत

Vir Singh • LAST UPDATED : March 9, 2022, 5:03 pm IST

संबंधित खबरें

Russia Ukraine War 14th day Updates

इंडिया न्यूज, कीव:

Russia Ukraine War 14th day Updates यूक्रेन पर रूस के हमले (Russia attack) लगातार जारी हैं। ताजा हमला यूक्रेन के पूर्वी शहर सेवेरोडोनेस्टक (severodonestk) में हुआ है जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है। इससे पहले रूस की ओर से यूक्रेन के सूमी में किए गए हवाई हमले में 22 लोगों की मौत हो गई जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। द कीव इंडिपेंडेट ने यह पुष्टि की है। रूस ने यूक्रेन के पांच शहरों में सीजफायर का ऐलान किया है इसके बावजूद वह हमले नहीं रोक रहा है।

चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र से रिमोट डेटा ट्रांसमिशन गायब

Russia Ukraine War 14th day Updates

इस बीच यूक्रेन के चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट से रिमोट डेटा ट्रांसमिशन खो गया है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एएफपी ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी चीफ राफेल ग्रासी के हवाले से यह जानकारी दी है। उनका कहना है कि चेर्नोबिल बिजली संयंत्र रिमोट डेटा ट्रांसमिशन खो गया है और कारण यह संयंत्र अब संयुक्त राष्ट्र के परमाणु प्रहरी को डेटा नहीं भेज पा रहा है।

Also Read : Inflation Rising Due To Ukraine Russia War : रूस यूक्रेन युद्ध का असर आम जनता की जेब पर, जानिए कैसे?

विदेशी मुद्राओं की सेल पर रूस ने लगाया बैन

Russia Ukraine War 14th day Updates

यूक्रेन पर युद्ध के विरोध में जैसे-जैसे कुछ देश रूस पर कई तरह की पाबंदियां लगा रहे हैं उसी तरह रूस भी इस तरह की कार्यवाही में पीछ नहीं है। उसने 9 सितंबर तक विदेशी मुद्राओं की सेल पर रोक लगा दी है। एएफपी ने सेंट्रल बैंक के हवाले से यह जानकारी दी है। बता दें कि यूक्रेन पर आक्रमण के विरोध में दुनिया भर की कंपनियां रूस पर पाबंदियां लागू कर रही हैं। इसी कड़ी में पेप्सिको ने  भी  रूस में पेप्सी-कोला व अपने अन्य वैश्विक पेय ब्रांडों के उत्पादन पर रोक लगा दी है।

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें