होम / Russia Ukraine War 24th Day Update : रूस ने तबाह किया यूक्रेन का हथियारों का डिपो

Russia Ukraine War 24th Day Update : रूस ने तबाह किया यूक्रेन का हथियारों का डिपो

Vir Singh • LAST UPDATED : March 19, 2022, 3:35 pm IST

संबंधित खबरें

Russia Ukraine War 24th Day Update

इंडिया न्यूज, कीव: 

Russia Ukraine War 24th Day Update रूस ने यूक्रेन पर मिसाइलें दागकर उसके हथियारों के डिपो को नष्ट कर दिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने खुद इन हमलों की पुष्टि की है। मंत्रालय के अनुसार यूक्रेन के खिलाफ हाइपरसोनिक मिसाइलों का उपयोग किया गया है और इस दौरान रूसी सेना ने यूक्रेन के इवानो-फ्रैंकिव्स्क क्षेत्र में उसके मिसाइलों का एक बड़ा अंडरग्राउंड डिपो तबाह कर दिया है। गौरतलब है कि आज रूस का यूक्रेन पर जंग का 24वां दिन है और दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता के बावजूद मसले का हल नहीं निकला है।

Also Read : China On Russia Ukraine War : रूस का समर्थन करने वाले चीन ने अमेरिका को दी यूक्रेन में शांति बहाली की सलाह

यूक्रेन की राजधानी कीव व देश के अन्य शहरों में कल किए ताबड़तोड़ हमले

Russia Ukraine War 24th Day Update

रूस सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव सहित देश के कई शहरों पर कल ताबड़तोड़ हमले किए। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक कीव के अलावा यूक्रेन के पश्चिमी शहर लवीव के बाहरी क्षेत्र में रूस की ओर से मिसाइलें दागी गई, जिसमें भारी नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कल यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से बात की। उन्होंने यूरोपीय संघ की सदस्यता पर भी चर्चा के साथ यूक्रेन को जंग में मदद की भी बात की थी।

जी-7 देश 24 मार्च को करेंगे चर्चा

रूस-यूक्रेन जंग पर जी-7 देश 24 मार्च को चर्चा करेंगे। इस संबंध में ब्रसेल्स में एक शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है। जर्मनी ने कल यह घोषणा की है कि सात देशों का समूह रूस व यूक्रेन के बीच जारी युद्ध पर अगले सप्ताह बातचीत करेगा। इस बीच, नाटो की एक मीटिंग में युक्रेन पर रूस की लगातार आक्रामकता को रोकने के उपायों पर भी चर्चा होगी। नाटो का आपातकालीन शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

Connect With Us : Twitter | Facebook 

लेटेस्ट खबरें

Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज
Political Parties: राजनीतिक पार्टियां क्यों नहीं जारी करती एक बार में सारे उम्मीदवारों के नाम?
Viral Holi Girls: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लड़कियों पर कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है जनता की राय
Tamil Nadu: चेन्नई में बार की छत गिरने से 3 की मौत, रिनोवेशन का चल रहा था काम
Tejas Mk1A: भारत का आकाश में झंड़ा बुलंद, लड़ाकू विमान तेजस Mk1A ने सफलतापूर्वक भरी उड़ान
Surya Grahan 2024: अप्रैल में इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सावधान
Lok Sabha Election 20224: लोकसभा चुनाव में किसकी बनेगी सरकार, इन पांच राज्यों में जानें किस आधार पर वोट देंगे वोटर?
ADVERTISEMENT