होम / Russia Ukraine War 31st Day Update : यूक्रेन पर रूस के अब तक 70 से ज्यादा हमले, 136 बच्चों की गई जान

Russia Ukraine War 31st Day Update : यूक्रेन पर रूस के अब तक 70 से ज्यादा हमले, 136 बच्चों की गई जान

Vir Singh • LAST UPDATED : March 26, 2022, 2:08 pm IST

संबंधित खबरें

ussia Ukraine War 31st Day Update

इंडिया न्यूज, मास्को/कीव:

Russia Ukraine War 31st Day Update रूस-यूक्रेन में जारी जंग का आज 31वां दिन है और अब तक रूस यूक्रेन पर 70 से ज्यादा हमले कर चुका है। अब तक इन हमलों में सैनिकों व आम लोगों के अलावा यूक्रेन के 136 बच्चों की भी मौत हुई है। कई दिन से यूक्रेन के  रिहायशी इलाकों पर की जा रही बमबारी अब भी जारी है। यूक्रेन के अभियोजक जनरल के कार्यालय ने आज रूसी हमलों में युक्रेन के 136 बच्चों के मारे जाने की पुष्टि की है। इसके अनुसार मृतक बच्चों में यूक्रेन की राजधानी में कीव के 64 बच्चे शामिल हैं। डोनेट्स्क क्षेत्र में 50 बच्चे रूसी हमलों का शिकार हुए हैं। इसी के साथ 199 बच्चे हमलों में घायल हुए हैं।

यूक्रेन की स्वास्थ्य सुविधाओं को खत्म करने पर अमादा रूस : डब्ल्यूएचओ

रूस यूक्रेन की स्वास्थ्य सेवाओं  (ukraine health services) को खत्म करने पर तुला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने यह जानकारी दी है। इसके अनुसार रूस अब तक 70 से ज्यादा हमले यूक्रेन की हेल्थ सेवाओं पर कर चुका है। अस्पताल, स्वास्थ्य से जुड़े परिवहन, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आदि को निशाना बनाया है। डब्ल्यूएचओ क ेअनुसार इन हमलों में स्वास्थ्य सेवाओं में जुटे 71 लोगों की मौत हो गई और 37 लोग जख्मी हुए हैं। हताहतों में डॉक्टर और मरीज दोनों शामिल हैं।

Also Read : Biden Warns Russia On Ukraine War : रूस को जी-20 देशों को से भी बाहर

जेनेवा संधि के तहत अस्पताल पर नहीं किए जा सकते हमले

Third World War

रूस-यूक्रेन जंग पर जेनेवा संधि लागू होती है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जेनेवा संधि (Geneva conventions) में नागरिकों व सैन्य कर्मियों के मूल अधिकार निर्धारित किए गए हैं। इसी के साथ घायलों और रोगियों के लिए सुरक्षा स्थापित करने का रूस बनाया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक 1954 में तत्कालीन सोवियत संघ ने इसकी पुष्टि भी की थी। संधित के अनुच्छेद 18 के तहत, नागरिक अस्पताल पर किसी भी परिस्थिति में हमले नहीं किए जा सकते हैं। इस नियम के उल्लंघन पर अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय इसकी जांच कर सकता है। जांच युद्ध अपराधी पाने पर केस चलाया जा सकता है और दोषी को दंडित किया जा सकता है।

Also Read : 31 St Day Of Attack On Ukraine : जानिए, कैसे VPN पुतिन के लिए बना मुसीबत?

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

HD Revanna :रेप केस में कर्नाटक नेता HD रेवन्ना को मिली राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत-Indianews
Cannes 2024: Aishwarya Rai Bachchan अपनी बेटी आराध्या संग पहुंची फ्रेंच रिवेरा, फूलों के साथ किया स्वागत -Indianews
Kerala Hospital: उंगली का करना था ऑपरेशन गलती से कर दिया जीभ का, पेट में कैंची छोड़ने वाले अस्पताल का नया कारनामा-Indianews
Free Dhaniya: सोशल मीडिया पर धनिया के पत्ते को लेकर छिड़ी बहस, क्या अब फ्री में धनिया देगा ब्लिंकिट ?-Indianews
Reduce Salt: ज्यादा नमक का सेवन करने वाले सावधान! हृदय रोग से यूरोप में डेली हो रही 10000 लोगों की मौत, WHO की चेतावनी-Indianews
सुनील छेत्री के संन्यास की घोषणा के बाद भावुक हुए Ranveer Singh, दिया यह इमोशनल रिएक्शन -Indianews
Mamata Banerjee: ‘बाहरी समर्थन’ वाले बयान पर बोले कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, कहा-ममता पर भरोसा मत करो वह बीजेपी के साथ भी जा सकती हैं-Indianews
ADVERTISEMENT