होम / Russia Ukraine War Live Updates : रूस के हमले के बाद यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट में लगी आग

Russia Ukraine War Live Updates : रूस के हमले के बाद यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट में लगी आग

Vir Singh • LAST UPDATED : March 4, 2022, 7:57 am IST

संबंधित खबरें

Russia Ukraine War Live Updates

इंडिया न्यूज, कीव:

Russia Ukraine War Live Updates रूस के यूक्रेन पर हमले लगातार जारी हैं। आज तड़के हुए हमले में परमाणु ऊर्जा संयंत्र (nuclear power plant) जपोरीझिया में आग लग गई है। यह यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र है। संयंत्र के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि आग पर जल्द कंट्रोल होना बहुत जरूरी नहीं तो यह खतरनाक हो सकती है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का आज नौवां दिन और उसकी सेना लगातार इस देश पर क्रूज, मिसाइल बमबारी, गोलीबारी व हवाई हमले कर रही है।

तेल डिपो पर मिसाइल हमले से 30 से ज्यादा लोगों की मौत

Russia Ukraine War Live Updates

रूसी सेनाओं ने कल यूक्रेन के चेर्निहिब तेल डिपो पर मिसाइल अटैक किया था जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या का कल पत नहीं चल पाया था। रूसी हमलों के कारण यूक्रेन के हजारों लोग अब भी संकट से घिरे हैं। करीब 10 लाख लोग अब तक देश छोड़ चुके हैं।

यूक्रेन के अब तक दस से ज्यादा शहर तबाह, रूसी सैनिक मांग रहे माफी

रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी को युद्ध शुरू किया था और तब से अब तक कार्रवाई में रूसी सेनाएं यूक्रेन के दस से ज्यादा शहरों को तबाह कर चुकी हैं। ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि रूस के सैनिक अब अपने देश के हमले करने के आदेश को नहीं मान रहे हैं और यूक्रेन के सैनिकों से माफी मांग रहे हैं। वे टैंक अथवा अपने वाहन छोड़कर माफी की गुहार लगा रहे हैं। ब्रिटिश खुफिया एजेंसी ने रेडियो संदेश जारी कर यह जानकारी दी है।

Also Read : Ukraine Crisis Today Live Update : कनाडा और ईयू ने भी रूस के विमानों के लिए बंद किए सभी हवाई मार्ग व एयरपोर्ट

Connect With Us : Twitter | Facebook 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Elections 2024: ‘सोनिया गांधी के डर से प्राण प्रतिष्ठा में नहीं…’, अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना – India News
Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण के 89 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, जानिए किन-किन मुद्दों पर छिड़ा सियासी संग्राम – India News
JEE Mains Result: जेईई मेन्स सत्र 2 का रिजल्ट जारी, जानें कैसे कर सकते हैं रिजल्ट चेक – India News
WBPSC Recruitment 2024: इस प्रदेश में विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई – India News
Israel-Hamas war: हमास ने गाजा में बंधक बनाए गए इजरायली-अमेरिकी व्यक्ति का वीडियो किया जारी- Indianews
Inheritance Tax: भारत का 1985 तक था अपना विरासत कर, क्यों कर दिया गया समाप्त? – India News
Manipur: मणिपुर में सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन, बरामद हुए ये घातक हथियार- Indianews
ADVERTISEMENT